उत्तरकाशीउत्तराखंड

पूर्व विधायक सजवाण ने पीएम मोदी की ऐतिहासिक उपलब्धि पर जताई खुशी, दीर्घायु की कामना  

 

पूर्व विधायक सजवाण ने पीएम मोदी की ऐतिहासिक उपलब्धि पर जताई खुशी, दीर्घायु की कामना  

उत्तरकाशी

गंगोत्री विधानसभा क्षेत्र के पूर्व विधायक विजयपाल सजवाण ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को देश के इतिहास में सबसे लंबे समय तक लगातार निर्वाचित प्रधानमंत्री के रूप में सेवा देने का गौरवपूर्ण कीर्तिमान स्थापित करने पर हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दी हैं।

पूर्व विधायक विजयपाल सजवाण ने कहा कि “जब नेतृत्व राष्ट्रहित को अपना धर्म बना ले, तो इतिहास स्वयं नए कीर्तिमान लिखता है।”

उन्होंने कहा कि 145 करोड़ भारतीयों के अटूट विश्वास, अथक परिश्रम, दृढ़ संकल्प और ‘राष्ट्र प्रथम’ की भावना के साथ कार्य करते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भारतीय लोकतंत्र के इतिहास में एक नया अध्याय जोड़ा है। यह उपलब्धि केवल एक राजनीतिक रिकॉर्ड नहीं, बल्कि देश की जनता के उस अटूट विश्वास का प्रतीक है, जिसे प्रधानमंत्री ने अपने समर्पित नेतृत्व, प्रभावी निर्णयों और जनकल्याणकारी नीतियों के माध्यम से अर्जित किया है।

पूर्व विधायक सजवाण ने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में भारत ने विकास, सुशासन और आत्मनिर्भरता के क्षेत्र में उल्लेखनीय उपलब्धियां हासिल की हैं। गरीब कल्याण से लेकर आत्मनिर्भर भारत के निर्माण तक, आधुनिक आधारभूत संरचना के विस्तार से लेकर विश्व मंच पर भारत की प्रतिष्ठा को नई ऊंचाइयों तक पहुंचाने तक, देश ने अनेक ऐतिहासिक उपलब्धियां प्राप्त की हैं। आज भारत आत्मविश्वास, सामर्थ्य और सांस्कृतिक गौरव के साथ वैश्विक स्तर पर अपनी मजबूत पहचान स्थापित कर रहा है।

उन्होंने कहा कि यह गौरवपूर्ण अवसर प्रत्येक भारतीय के लिए प्रेरणा का क्षण है। प्रधानमंत्री मोदी का दूरदर्शी नेतृत्व विकसित भारत के संकल्प को नई गति प्रदान करता रहे तथा भारत विश्वगुरु बनने की दिशा में निरंतर आगे बढ़ता रहे, यही देशवासियों की कामना है।

इस अवसर पर उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को इस ऐतिहासिक उपलब्धि पर हार्दिक बधाई देते हुए उनके उत्तम स्वास्थ्य, दीर्घायु एवं सफल नेतृत्व की शुभकामनाएं व्यक्त की।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!