अविस्मरणीय यादें: बचपन के मित्र जगत चंद रमोला ने साझा किए पुराने दिन, कहा- क्षेत्र ने खो दिया एक सच्चा दोस्त
यादों में जसपाल राणा: बचपन के मित्र जगत चंद रमोला ने साझा किए पुराने दिन, कहा- क्षेत्र ने खो दिया एक सच्चा दोस्त
चुनावी समर में भी होटल पहुंचे थे जसपाल राणा
नैनबाग (शिवांश कुंवर)- अंतरराष्ट्रीय निशानेबाज एवं अर्जुन पुरस्कार से सम्मानित स्वर्गीय जसपाल राणा को याद करते हुए उनके बचपन के जिगरी मित्र जगत चंद रमोला भावुक हो उठे। वर्षों पुरानी यादों को साझा करते हुए उन्होंने बताया कि जगत चंद रमोला ने बताया कि उस समय नैनबाग में उनका भोजनालय (होटल) हुआ करता था। इसी दौरान जसपाल राणा सांसद का चुनाव लड़ रहे थे। चुनावी समय में मिले और बोले “मैं चुनाव लड़ रहा हूं।”
रमोला ने कहा कि यह सुनकर उन्हें बेहद खुशी हुई। बचपन से ही जसपाल राणा में कुछ अलग करने का जज़्बा था और उन्होंने अपने संघर्ष, मेहनत और प्रतिभा के दम पर देश-दुनिया में पहचान बनाई। यही कारण था कि जब उन्होंने राजनीति में कदम रखा तो क्षेत्र के लोगों को भी उनसे काफी उम्मीदें थीं।
उन्होंने बताया कि जसपाल राणा कभी अपने पुराने दोस्तों और क्षेत्र के लोगों को नहीं भूले। चाहे वह कितनी भी ऊंचाइयों पर पहुंचे हों, उनके व्यवहार में हमेशा वही अपनापन और सादगी बनी रही।
जगत चंद रमोला ने कहा कि आज भी जब वह उन दिनों को याद करते हैं तो जसपाल राणा के साथ बिताए पल आंखों के सामने यादों की तरह है,उनके जाने से क्षेत्र ने एक प्रतिभाशाली खिलाड़ी ही नहीं, बल्कि एक सच्चा मित्र और समाज के प्रति समर्पित व्यक्तित्व भी खो दिया है।