उत्तरकाशीउत्तराखंड

गंगोत्री पूर्व विधायक विजयपाल सजवाण का सघन जनसंपर्क, सांगठनिक बैठक में लिया भाग

गंगोत्री पूर्व विधायक विजयपाल सजवाण का सघन जनसंपर्क, सांगठनिक बैठक में लिया भाग

 

क्षेत्र की प्रतिभाओं को किया सम्मानित

 

उत्तरकाशी

गंगोत्री विधानसभा क्षेत्र के पूर्व विधायक विजयपाल सजवाण लगातार जनसंपर्क एवं संगठनात्मक गतिविधियों के माध्यम से जनता के बीच अपनी सक्रिय उपस्थिति दर्ज करा रहे हैं। क्षेत्र के विभिन्न गांवों में भ्रमण, सामाजिक कार्यक्रमों में सहभागिता तथा जनभावनाओं से जुड़े मुद्दों पर संवाद स्थापित कर वे अपने जनसंपर्क अभियान को निरंतर मजबूती प्रदान कर रहे हैं। इसी कड़ी में आज उन्होंने सांगठनिक बैठक में भाग लेने के साथ ही क्षेत्र का गौरव बढ़ाने वाली प्रतिभाओं को सम्मानित किया।

 

सांगठनिक मजबूती पर हुई चर्चा

 

पूर्व विधायक विजयपाल सजवाण ने जिला कार्यालय में आयोजित पार्टी की मासिक बैठक में प्रतिभाग किया। बैठक के दौरान उन्होंने उपस्थित पदाधिकारियों के साथ संगठनात्मक विषयों पर विस्तृत चर्चा की और आगामी कार्यक्रमों की रूपरेखा तैयार की।

 

 

देश और प्रदेश में मान बढ़ाने वाली प्रतिभाओं का सम्मान.

 

 

बैठक के उपरांत पूर्व विधायक ने क्षेत्र का नाम रोशन करने वाले युवाओं से भेंट कर उनका उत्साहवर्धन किया.फ्लाइंग ऑफिसर श्रीशम बनूनी को बधाई: सजवाण मुख्यालय के निकटवर्ती मांडो गांव पहुंचे, जहां उन्होंने भारतीय वायुसेना में फ्लाइंग ऑफिसर पद पर चयनित हुए श्रीशम बनूनी को बधाई एवं शुभकामनाएं दीं।

 

 

डीएसपी प्रकृति नेगी का सम्मान: सांयकाल में सजवाण बढ़ेथी स्थित होटल जाह्नवी पहुंचे, जहां उन्होंने उत्तराखंड लोक सेवा आयोग की परीक्षा उत्तीर्ण कर गृह विभाग में पुलिस उपाधीक्षक (डीएसपी) पद पर चयनित हुईं कु. प्रकृति नेगी (सुपुत्री रवि नेगी) को सम्मानित किया। उन्होंने प्रकृति की इस उपलब्धि को क्षेत्र के युवाओं के लिए बड़ी प्रेरणा बताया।

 

 

पारंपरिक दूधघाड़ू मेले में लिया देव आशीर्वाद.

 

अपने भ्रमण के दौरान सजवाण बाड़ागड्डी क्षेत्र के भैलूड़ा गांव पहुंचे। वहां उन्होंने क्षेत्र के आराध्य देव श्री हरि महाराज के पारंपरिक दुग्धाभिषेक (दूधघाड़ू) मेले में सहभागिता कर देव आशीर्वाद प्राप्त किया तथा समस्त क्षेत्रवासियों को मेले की शुभकामनाएं दीं। इस अवसर पर उन्होंने ग्रामीणों से भेंट कर उनकी समस्याओं एवं सुझावों को सुना और स्थानीय जनप्रतिनिधियों व वरिष्ठजनों के साथ क्षेत्रीय विकास से जुड़े विषयों पर चर्चा की।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!