गंगोत्री विधानसभा में ब्लॉक प्रमुख राजदीप परमार का ‘मिशन 2027’ तेज, गांव-गांव जाकर सुन रहे जनसमस्याएं
गंगोत्री विधानसभा में ब्लॉक प्रमुख राजदीप परमार का ‘मिशन 2027’ तेज, गांव-गांव जाकर सुन रहे जनसमस्याएं
जनता का विश्वास और विकास का संकल्प लेकर आगे बढ़ रहे युवा नेता, मिल रहा जनसमर्थन।
उत्तरकाशी (वीरेंद्र सिंह नेगी)– गंगोत्री विधानसभा क्षेत्र में युवा जनप्रतिनिधि एवं भटवाड़ी के ब्लॉक प्रमुख राजदीप सिंह परमार का ‘मिशन 2027’ अभियान लगातार गति पकड़ रहा है। क्षेत्र के विकास और जनता की खुशहाली का संकल्प लेकर राजदीप सिंह परमार दिन-रात गांव-गांव पहुंचकर आम जनता से सीधा संवाद स्थापित कर रहे हैं। वे न सिर्फ ग्रामीणों की समस्याओं को गंभीरता से सुन रहे हैं, बल्कि उनके त्वरित समाधान के लिए हरसंभव प्रयास भी कर रहे हैं।
*जनता के बीच रहकर ही संभव है विकास: परमार*
जनसंपर्क के दौरान ब्लॉक प्रमुख राजदीप सिंह परमार ने कहा कि किसी भी क्षेत्र का वास्तविक विकास तभी संभव है, जब जनप्रतिनिधि जनता के बीच रहकर उनकी आवश्यकताओं और अपेक्षाओं को समझे। इसी उद्देश्य के साथ वे लगातार क्षेत्र का दौरा कर प्रत्येक गांव, प्रत्येक परिवार और हर वर्ग तक पहुंच रहे हैं।
*हर वर्ग से मिल रहा भरपूर आशीर्वाद*
राजदीप सिंह परमार के इस जमीनी अभियान को क्षेत्रवासियों का भी भरपूर स्नेह, समर्थन और आशीर्वाद मिल रहा है। विशेषकर युवाओं, महिलाओं और वरिष्ठ नागरिकों में उनके प्रति भारी उत्साह देखा जा रहा है। विभिन्न सामाजिक संगठनों के लोग भी उनके इस विजन की सराहना कर रहे हैं और क्षेत्र के बदलाव के लिए उनके साथ खड़े नजर आ रहे हैं।
*समग्र विकास और रोजगार हमारी प्राथमिकता*
वर्ष 2027 के लक्ष्य को सामने रखकर निरंतर क्षेत्र भ्रमण कर रहे युवा नेता राजदीप सिंह ने साफ किया कि गंगोत्री विधानसभा का समग्र विकास ही उनका एकमात्र ध्येय है। उन्होंने कहा युवाओं के बेहतर भविष्य, रोजगार के अवसरों, गुणवत्तापूर्ण शिक्षा, सुदृढ़ स्वास्थ्य सेवाओं, सड़कों के जाल और मूलभूत सुविधाओं को प्राथमिकता देते हुए वे जनता के साथ कंधे से कंधा मिलाकर कार्य करते रहेंगे।
