उत्तराखंडदेहरादून

जिला पंचायत सदस्य जोत सिंह रावत ने कृषि बीमा कंपनी के क्षेत्रीय प्रबंधक को सौंपा ज्ञापन, पोर्टल खोलने की मांग

जिला पंचायत सदस्य जोत सिंह रावत ने कृषि बीमा कंपनी के क्षेत्रीय प्रबंधक को सौंपा ज्ञापन, पोर्टल खोलने की मांग

 

धनोल्टी एक्सप्रेस न्यूज

 

देहरादून: विकासखंड जौनपुर के किसानों के लिए बंद

पड़े किसान बीमा पोर्टल को पुनः चालू करने की मांग उठी है। इस संबंध में नैनबाग के सरतली वार्ड से जिला पंचायत सदस्य जोत सिंह रावत ने भारतीय कृषि बीमा कंपनी के देहरादून स्थित क्षेत्रीय प्रबंधक तरुण कुमार को ज्ञापन सौंपा।

 

जोत सिंह रावत ने बताया कि पोर्टल बंद होने के कारण क्षेत्र के अधिकांश काश्तकार निर्धारित समय के भीतर अपने कृषि उत्पादों का बीमा नहीं करा पाए हैं। ऑनलाइन व्यवस्था ठप होने से किसान खुद को असहाय महसूस कर रहे हैं। उन्होंने किसानों के व्यापक हित और इस गंभीर जनसमस्या को देखते हुए बीमा पोर्टल को तुरंत दोबारा खोलने की मांग की है। क्षेत्रीय प्रबंधक तरुण कुमार ने बताया कि किसान बीमा पोर्टल दो–तीन दिन के भीतर 30 जून तक खोल दिया जाएगा। इस अवसर पर राकेश राणा भी उपस्थित रहे।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!