उत्तराखंडटिहरी गढ़वालनैनबाग

टेंडर प्रक्रिया में देरी पर भड़के जिला पंचायत सदस्य जोत सिंह रावत, आंदोलन की दी चेतावनी

टेंडर प्रक्रिया में देरी पर भड़के जिला पंचायत सदस्य जोत सिंह रावत, आंदोलन की दी चेतावनी

 

नैनबाग़

 

 

प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना के तहत धनोल्टी विधानसभा के मसोन बैंड से जयद्वार, गरखेत-द्वारगढ़, एंदी मोटर मार्ग से सणब सहित विभिन्न मार्गों के सड़क डामरीकरण के कार्य में हो रही देरी को लेकर ग्रामीणों और जनप्रतिनिधियों में भारी आक्रोश है। सड़क का टेंडर लगने के बावजूद विभाग द्वारा अभी तक टेंडर न खोले जाने से निर्माण कार्य अटका हुआ है।

 

सरतली क्षेत्र के जिला पंचायत सदस्य जोत सिंह रावत ने विभाग को चेताया है कि अगर संबंधित विभाग द्वारा जल्द से जल्द टेंडर खोलकर सड़क का काम शुरू नहीं किया गया तो क्षेत्र की जनता को साथ लेकर उग्र आंदोलन शुरू किया जाएगा।

 

 

स्थानीय ग्रामीणों का कहना है कि इस महत्वपूर्ण मोटर मार्ग के डामरीकरण की मांग लंबे समय से की जा रही थी। प्रधानमंत्री सड़क योजना के अंतर्गत इसके टेंडर की प्रक्रिया तो शुरू हुई, जिससे ग्रामीणों में उम्मीद जगी थी। लेकिन विभागीय सुस्ती के कारण टेंडर प्रक्रिया आगे नहीं बढ़ पा रही है, जिससे सड़क की हालत बदहाल बनी हुई है और लोगों को आवागमन में भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है।

 

सरतली वार्ड से जिला पंचायत सदस्य जोत सिंह रावत ने कहा कि अगर तय समय के भीतर टेंडर खोलकर धरातल पर काम शुरू नहीं हुआ, तो इसकी पूरी जिम्मेदारी शासन-प्रशासन की होगी और ग्रामीण सड़कों पर उतरने को मजबूर होंगे।

 

प्रधानमंत्री ग्रामीण सड़क योजना के अधिशाषी अभियंता जीपी नौटियाल ने बताया कि 1 महीने में टेंडर प्रक्रिया खोल दी जाएगी। टेंडर खोलने की प्रक्रिया गतिमान है

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!