पुरोला विधानसभा में भाजपा ने सोशल मीडिया टीम का किया विस्तार, योगराज और मनीष राणा को मिली बड़ी जिम्मेदारी
पुरोला विधानसभा में भाजपा ने सोशल मीडिया टीम का किया विस्तार, योगराज और मनीष राणा को मिली बड़ी जिम्मेदारी
पुरोला
भारतीय जनता पार्टी ने सांगठनिक स्तर पर सोशल मीडिया टीम को मजबूती देने के लिए नई नियुक्तियां की हैं। भाजपा जिला अध्यक्ष नागेंद्र चौहान ने संगठनात्मक दायित्वों का विस्तार करते हुए डॉ. योगराज सिंह राणा को विधानसभा पुरोला का सोशल मीडिया संयोजक और मनीष राणा को सह संयोजक नियुक्त किया है। जिला अध्यक्ष नागेंद्र सिंह चौहान ने उम्मीद जताई है कि दोनों नवनियुक्त पदाधिकारी सोशल मीडिया के माध्यम से पार्टी की नीतियों, जनकल्याणकारी योजनाओं और विचारधारा को जन-जन तक पहुंचाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगे। उन्होंने कहा कि आज के दौर में सोशल मीडिया जनता से जुड़ने का एक सशक्त माध्यम है। इस नई जिम्मेदारी के मिलने पर डॉ. योगराज सिंह राणा और मनीष राणा ने शीर्ष नेतृत्व और जिला अध्यक्ष का आभार व्यक्त किया है। उन्होंने कहा कि वे संगठन द्वारा सौंपे गए इस दायित्व का पूरी निष्ठा से निर्वहन करेंगे और पुरोला विधानसभा में पार्टी के प्रचार-प्रसार को डिजिटल मंच पर और अधिक मजबूत बनाएंगे।इस नियुक्ति पर स्थानीय भाजपा कार्यकर्ताओं और पदाधिकारियों ने दोनों को बधाई देते हुए खुशी जाहिर की है।
