कांग्रेस के ‘छात्रों की गूंज’ अभियान के तहत युवाओं से संवाद, संवैधानिक अधिकारों के प्रति किया जागरूक
कांग्रेस के ‘छात्रों की गूंज’ अभियान के तहत युवाओं से संवाद, संवैधानिक अधिकारों के प्रति किया जागरूक
उत्तरकाशी
अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के राष्ट्रव्यापी ‘छात्रों की गूंज’ अभियान के तहत आज जिला कांग्रेस कमेटी उत्तरकाशी द्वारा स्थानीय छात्र-छात्राओं के साथ एक विशेष संवाद कार्यक्रम का आयोजन किया गया।
इस कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य युवाओं की समस्याओं को सुनना और उन्हें देश के विकास में उनकी भागीदारी के प्रति जागरूक करना था।
*राहुल गांधी के कोटा संवाद का दिखाया गया वीडियो*
कार्यक्रम के दौरान उपस्थित छात्र-छात्राओं को लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी द्वारा कोटा (राजस्थान) में देशभर के युवाओं एवं छात्रों के साथ किए गए संवाद का एक वीडियो दिखाया गया। इस वीडियो के माध्यम से छात्रों को राहुल गांधी के विचारों से अवगत कराया गया।
संवाद के दौरान वक्ताओं ने बताया कि राहुल गांधी ने अपने संबोधन में बिना किसी राजनीतिक दल की चर्चा किए विशुद्ध रूप से युवाओं के सपनों, उनके संघर्षों, शिक्षा व्यवस्था, रोजगार के अवसरों तथा देश के निर्माण में युवाओं की भूमिका पर खुलकर विचार रखे और उनकी समस्याओं को गंभीरता से सुना।
युवाओं की चुनौतियों और अधिकारों पर हुई चर्चा
कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए कांग्रेस के जिलाध्यक्ष प्रदीप रावत ने उत्तरकाशी जिले के छात्रों के साथ शिक्षा, रोजगार, प्रतियोगी परीक्षाओं, युवाओं के सामने खड़ी वर्तमान चुनौतियों तथा देश के भविष्य से जुड़े विभिन्न महत्वपूर्ण विषयों पर विस्तृत चर्चा की।
जिलाध्यक्ष प्रदीप रावत ने छात्र-छात्राओं को उनके संवैधानिक अधिकारों के प्रति जागरूक करते हुए कहा.युवाओं को भ्रष्ट तंत्र और अन्याय के खिलाफ खड़ा होना होगा.अपने भविष्य के साथ हो रहे खिलवाड़ के विरुद्ध हमेशा लोकतांत्रिक और संवैधानिक तरीके से अपनी आवाज बुलंद करें.देश के युवाओं और छात्रों की आवाज को सुनना तथा उनके भविष्य से जुड़े मुद्दों पर सार्थक चर्चा करना ही लोकतंत्र को मजबूत करने की दिशा में सबसे महत्वपूर्ण कदम है।
कार्यक्रम में ये रहे मौजूद
इस संवाद कार्यक्रम में मुख्य रूप से युवा कांग्रेस कमेटी उत्तरकाशी के जिलाध्यक्ष मनीष पवाँर, पूर्व प्रदेश महासचिव युवा कांग्रेस सुधीश पवांर सहित भारी संख्या में स्थानीय छात्र-छात्राएं और कांग्रेस कार्यकर्ता मौजूद रहे।
