श्रीमद्भागवत कथा में सम्मिलित हुए गंगोत्री विधायक सुरेश चौहान, ‘एक पेड़ मां के नाम’ अभियान के तहत किया वृक्षारोपण
श्रीमद्भागवत कथा में सम्मिलित हुए गंगोत्री विधायक सुरेश चौहान, ‘एक पेड़ मां के नाम’ अभियान के तहत किया वृक्षारोपण
झाला और मुखवा ग्रामसभा में आयोजित कथा में लिया भाग, आराध्य देवों का लिया आशीर्वाद
उत्तरकाशी
गंगोत्री विधानसभा क्षेत्र के विधायक सुरेश सिंह चौहान ने अपने विधानसभा क्षेत्र के अंतर्गत उपला टकनौर पट्टी स्थित ग्रामसभा झाला में रविन्द्र सिंह राणा द्वारा आयोजित श्रीमद्भागवत कथा तथा ग्रामसभा मुखवा में आयोजित श्रीमद्भागवत कथा में प्रतिभाग कर कथा श्रवण किया। इस दौरान उन्होंने क्षेत्र के आराध्य सोमेश्वर देवता एवं ब्राह्मी नाग देवता के पावन दर्शन कर आशीर्वाद प्राप्त किया।
विधायक चौहान ने व्यास पीठ पर विराजमान परम पूज्य कथा व्यास शिवराम भट्ट महाराज एवं श्रद्धेय कथा व्यास हरीश नौटियाल के श्रीमुख से प्रवाहित हो रही दिव्य, आध्यात्मिक एवं ज्ञानवर्धक कथा का श्रवण कर धर्म एवं संस्कृति के प्रति अपनी श्रद्धा व्यक्त की।
“श्रीमद्भागवत कथा मानव जीवन को सत्य, सेवा, सदाचार एवं भक्ति का मार्ग दिखाने वाली अमूल्य आध्यात्मिक धरोहर है। ऐसे धार्मिक आयोजन समाज में नैतिक मूल्यों, सामाजिक समरसता एवं सांस्कृतिक चेतना को सुदृढ़ करने का कार्य करते हैं।”— सुरेश सिंह चौहान, विधायक (गंगोत्री).
*पर्यावरण संरक्षण का दिया संदेश*
धार्मिक आयोजन के दौरान विधायक सुरेश सिंह चौहान ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आह्वान पर चल रहे “एक पेड़ मां के नाम” अभियान के तहत परम पूज्य कथा व्यास शिवराम भट्ट महाराज एवं ग्रामवासियों के साथ मिलकर वृक्षारोपण किया। उन्होंने उपस्थित जनसमुदाय को पर्यावरण संरक्षण का संदेश देते हुए सभी से अधिक से अधिक पौधे लगाने और प्रकृति संरक्षण में अपना अमूल्य योगदान देने की अपील की। विधायक ने आराध्य देवों से समस्त राणा परिवार, रौतेला परिवार सहित सभी जनपद व क्षेत्रवासियों के सुख-समृद्धि, उत्तम स्वास्थ्य और खुशहाली की कामना की।
इस धार्मिक एवं सामाजिक कार्यक्रम के अवसर पर क्षेत्र के कई जनप्रतिनिधि और नागरिक मौजूद रहे, जिनमें मुख्य रूप से शामिल हैं.जिला व मंडल स्तर के पदाधिकारी.जिला पंचायत सदस्य प्रतिनिधि अविनाश रावत, पूर्व जिला पंचायत सदस्य जितेंद्र राणा, मंडल अध्यक्ष भटवाड़ी मनोजेंद्र रावत, मंडल महामंत्री भटवाड़ी संदीप रावत, पूर्व ज्येष्ठ प्रमुख भटवाड़ी मनोज रावत।क्षेत्र व ग्राम पंचायत प्रतिनिधि. क्षेत्र पंचायत सदस्य संदीप राणा, क्षेत्र पंचायत सदस्य प्रतिनिधि प्रदीप चौहान, पूर्व क्षेत्र पंचायत सदस्य जगमोहन पंवार, पूर्व प्रधान मनेरी प्रताप रावत,विजयपाल मखलोगा।ग्राम प्रधान संगठन: ग्राम प्रधान जसपुर सुनील राणा, ग्राम प्रधान पाला अवतार सिंह पंवार, ग्राम प्रधान कुज्जन रविराजवीर पंवार, पूर्व प्रधान पिलंग अतर सिंह राणा।
अन्य गणमान्य नागरिक: लक्ष्मण पंवार, राघवेंद्र रावत, पूरण रावत, कमल सिंह, भूपेंद्र रावत, रोशन रौतेला, कांति सेमवाल, जयवेंद्र सिंह राणा, जगमोहन रावत, आमोद सिंह, भगवान सिंह, दिनेश पंवार, पूर्व क्षेत्र पंचायत सदस्य प्रतिनिधि बिपिन राणा, पूर्व सैनिक मोहन सिंह राणा सहित भारी संख्या में भाजपा के वरिष्ठ पदाधिकारी, कार्यकर्ता एवं क्षेत्रीय नागरिक उपस्थित रहे।
