उत्तराखंडधनोल्टीनैनबाग

नैनबाग़: मसोन-कांडी मोटर मार्ग के निर्माण में देरी पर फूटा आक्रोश, ग्राम प्रधान ने दी उग्र आंदोलन की चेतावनी

नैनबाग़: मसोन-कांडी मोटर मार्ग के निर्माण में देरी पर फूटा आक्रोश, ग्राम प्रधान ने दी उग्र आंदोलन की चेतावनी

नैनबाग़

नैनबाग़ के ग्राम पंचायत पाब के प्रधान सुरेश सिंह कैंतुरा (गांववासी) और स्थानीय जनप्रतिनिधियों ने पाब-मसोन-कांडी (MKD) मोटर मार्ग के निर्माण कार्य में हो रही देरी पर गहरा आक्रोश व्यक्त किया है। ग्राम प्रधान सुरेश कैंतुरा ने कि लंबे समय से लंबित इस सड़क मार्ग का कार्य यदि शीघ्र प्रारंभ नहीं किया गया, तो वे सरकार और प्रशासन के खिलाफ उग्र धरना-प्रदर्शन और आंदोलन के लिए बाध्य होंगे।

सड़क की जर्जर स्थिति और निर्माण में ढिलाई को लेकर पूर्व क्षेत्र पंचायत सदस्य अंजलि कैंतुरा, पूर्व प्रधान संगठन अध्यक्ष सोबन सिंह कैंतुरा, मंजीत कैंतुरा, दिनेश कैंतुरा, मोहन निराला और रमेश निराला ने भी तीखी प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने कहा कि सड़क मार्ग की बदहाली के कारण क्षेत्र के ग्रामीणों को स्वास्थ्य, शिक्षा और रोजमर्रा के आवागमन में भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। बार-बार गुहार लगाने के बाद भी शासन-प्रशासन इस ओर ध्यान नहीं दे रहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!