उत्तराखंडनैनबाग

नशा मुक्त भारत पखवाड़ा’: चौकी प्रभारी रामनरेश शर्मा ने लोगों को किया जागरूक

नशा मुक्त भारत पखवाड़ा’: चौकी प्रभारी रामनरेश शर्मा ने लोगों को किया जागरूक

 

नैनबाग: बढ़ते नशे के प्रचलन पर रोक लगाने और युवा पीढ़ी को बर्बादी से बचाने के लिए नैनबाग पुलिस पूरी तरह से मुस्तैद हो गई है। इसी सिलसिले में नैनबाग चौकी प्रभारी राम नरेश शर्मा के नेतृत्व में पुलिस टीम ने जागधार क्षेत्र में नशा मुक्त भारत पखवाड़ा के तहत एक विशेष जन-जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया। इस कार्यक्रम में भारी संख्या में स्थानीय ग्रामीण और युवाओं ने भागीदारी की। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए चौकी प्रभारी राम नरेश शर्मा ने नशे के दुष्प्रभावों पर गहरी चिंता व्यक्त की। उन्होंने कहा कि नशा आज के समाज के लिए एक गंभीर दीमक बन चुका है। यह न केवल किसी व्यक्ति के स्वास्थ्य को खत्म करता है, बल्कि उसके हंसते-खेलते परिवार और उज्ज्वल भविष्य को भी पूरी तरह तबाह कर देता है। उन्होंने कार्यक्रम में मौजूद युवाओं से विशेष अपील की कि वे किसी भी प्रकार के नशे और गलत संगति से दूरी बनाए रखें। चौकी प्रभारी ने ग्रामीणों और विशेषकर अभिभावकों को जिम्मेदारी का अहसास कराते हुए कहा कि वे अपने बच्चों की दैनिक गतिविधियों और उनके दोस्तों पर पैनी नजर रखें। उन्होंने सलाह दी कि यदि बच्चों के व्यवहार में अचानक कोई भी बदलाव दिखाई दे, तो उनसे डरने या डांटने के बजाय खुलकर बात करें ताकि उन्हें सही राह पर लाया जा सके। चौकी प्रभारी ने साफ शब्दों में चेतावनी दी कि क्षेत्र में अवैध रूप से नशा बेचने, उसका भंडारण करने या परिवहन करने वालों को किसी भी सूरत में बख्शा नहीं जाएगा। ऐसे अपराधियों के खिलाफ पुलिस बेहद सख्त कानूनी कार्रवाई अमल में लाएगी। पुलिस की इस पहल की स्थानीय ग्रामीणों ने सराहना की है और क्षेत्र को नशामुक्त बनाने में पूर्ण सहयोग का आश्वासन दिया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!