उत्तराखंड

चम्पावत में शुरू हुआ पल्स पोलियो अभियान, जनप्रतिनिधियों ने बच्चों को पिलाई ‘दो बूंद जिंदगी की’

 

 

चम्पावत में शुरू हुआ पल्स पोलियो अभियान, जनप्रतिनिधियों ने बच्चों को पिलाई ‘दो बूंद जिंदगी की’

 

चम्पावत। पोलियो मुक्त भारत के संकल्प को मजबूत करने के लिए रविवार को चम्पावत जिले में राष्ट्रीय पल्स पोलियो अभियान-2026 का शुभारंभ उत्साह के साथ किया गया। राज्यमंत्री (दर्जा) श्याम नारायण पाण्डेय, विधायक प्रतिनिधि प्रकाश तिवारी, मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. देवेश चौहान और अपर मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. इंद्रजीत पाण्डेय ने नन्हे बच्चों को पोलियो की खुराक पिलाकर अभियान की शुरुआत की।

 

कार्यक्रम के दौरान जनप्रतिनिधियों और स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों ने अभिभावकों से अपील की कि वे 0 से 5 वर्ष तक के प्रत्येक बच्चे को पोलियो की दो बूंद अवश्य पिलाएं, ताकि कोई भी बच्चा इस गंभीर बीमारी से अछूता न रह जाए।

 

मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. देवेश चौहान ने बताया कि अभियान के सफल संचालन के लिए पूरे जिले में व्यापक तैयारियां की गई हैं। जनपद को विभिन्न जोनों में विभाजित कर अधिकारियों की तैनाती की गई है और अभियान की लगातार निगरानी की जा रही है। उन्होंने कहा कि पोलियो उन्मूलन केवल स्वास्थ्य विभाग नहीं, बल्कि पूरे समाज की साझा जिम्मेदारी है। सीएमओ ने अभिभावकों से अपील की है कि बूथ दिवस के साथ-साथ घर-घर चलने वाले अभियान के दौरान भी अपने बच्चों को पोलियो की खुराक अवश्य दिलाएं, ताकि पोलियो मुक्त भारत का सपना साकार हो सके।

 

अभियान के तहत बाराकोट में ब्लॉक प्रमुख तथा पाटी नगर पंचायत अध्यक्ष नारायण लाल ने बच्चों को पोलियो ड्रॉप पिलाकर अभियान का शुभारंभ किया। वहीं लोहाघाट नगर पालिका अध्यक्ष गोविंद वर्मा ने भी नन्हे बच्चों को दो बूंद जिंदगी की पिलाकर लोगों को जागरूक किया।

 

कार्यक्रम में जिला कार्यक्रम प्रबंधक गौरव पाण्डेय, ब्लॉक प्रोग्राम प्रबंधक विनोद बोहरा, राकेश पंत, अमर चंद, जिला अकाउंट मैनेजर संजय पाण्डेय, दिनेश थ्वाल दीपक पनैरू, मदन राणा मोहित मुरारी, प्रवीण भट्ट, ममता मिश्रा, प्रदीप कार्की, हरीश पाण्डेय, नीतू पाण्डेय, अमित बिष्ट जिला आईईसी बीसीसी फैसिलिटैटर, दीपक बोहरा एचबी नारायणी बिष्ट एएनएम नीतू जोशी, आशा कार्यकर्ता एवं स्वास्थ्य विभाग के अधिकारी-कर्मचारी बड़ी संख्या में मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!