सरदार सिंह राणा बने भाजपा प्रबुद्ध प्रकोष्ठ के उत्तरकाशी जिला संयोजक, कार्यकर्ताओं में हर्ष
सरदार सिंह राणा बने भाजपा प्रबुद्ध प्रकोष्ठ के उत्तरकाशी जिला संयोजक, कार्यकर्ताओं में हर्ष
उत्तरकाशी
भारतीय जनता पार्टी के शीर्ष नेतृत्व ने संगठन में बड़ा फेरबदल करते हुए वरिष्ठ नेता सरदार सिंह राणा को उत्तरकाशी जिले के प्रबुद्ध प्रकोष्ठ का जिला संयोजक नामित किया है। राणा की इस नई जिम्मेदारी से सीमांत जनपद के भाजपा कार्यकर्ताओं और स्थानीय जनता में खुशी की लहर है। पार्टी कार्यालय समेत विभिन्न क्षेत्रों में कार्यकर्ताओं ने मिठाई बांटकर शीर्ष नेतृत्व का आभार जताया।सरदार सिंह राणा लंबे समय से भाजपा से जुड़े हैं। वे पूर्व में भाजपा जिला उपाध्यक्ष और दूरसंचार सलाहकार बोर्ड (टीएसी) के सदस्य (टिहरी-उत्तरकाशी) जैसी महत्वपूर्ण जिम्मेदारियां निभा रहे हैं। राजनीतिक हलकों में उनकी पहचान एक निष्ठावान, कर्मठ और दूरदर्शी नेता के रूप में होती है। संगठन के प्रति उनके समर्पण और प्रबुद्ध वर्ग में उनकी मजबूत पकड़ को देखते हुए पार्टी ने उन्हें इस महत्वपूर्ण पद पर नियुक्त किया है।अपनी नियुक्ति पर आभार जताते हुए नवनियुक्त जिला संयोजक सरदार सिंह राणा ने कहा कि वे संगठन द्वारा जताए गए भरोसे पर पूरी तरह खरा उतरने का प्रयास करेंगे। उन्होंने कहा, “मेरा मुख्य उद्देश्य जिले के डॉक्टरों, इंजीनियरों, शिक्षकों, अधिवक्ताओं और सेवानिवृत्त अधिकारियों जैसे प्रबुद्ध वर्ग को भाजपा की नीतियों से जोड़ना है। हम सब मिलकर केंद्र और राज्य सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं को समाज के अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाएंगे और संगठन को और अधिक मजबूती देंगे।”राणा की नियुक्ति पर भाजपा जिलाध्यक्ष, स्थानीय विधायकों और वरिष्ठ पदाधिकारियों ने उन्हें बधाई दी है। समर्थकों का कहना है कि सरदार सिंह राणा के नेतृत्व में प्रबुद्ध प्रकोष्ठ जिले में नए आयाम स्थापित करेगा और आने वाले चुनावों में पार्टी को इसका सीधा लाभ मिलेगा।
