उत्तराखंडपौड़ी गढ़वाल

कैबिनेट मंत्री सतपाल महाराज ने करोड़ों रुपए की योजनाओं का किया शिलान्यास-लोकार्पण

कैबिनेट मंत्री सतपाल महाराज ने करोड़ों रुपए की योजनाओं का किया शिलान्यास-लोकार्पण

 

विकसित राज्य बनाने के लक्ष्य पर काम कर रही है सरकार: सतपाल महाराज

 

पौड़ी

उत्तराखंड सरकार द्वारा ‘जन-जन की सरकार, जन-जन के द्वार’ थीम पर 15 दिवसीय ‘सेवा पखवाड़ा’ के तहत प्रदेश के कैबिनेट मंत्री और चौबट्टाखाल विधायक सतपाल महाराज ने अपने क्षेत्र भ्रमण के दौरान मंडल कार्यकर्ता सम्मेलन, सशक्त मंडल सशक्त संगठन के अंतर्गत बैठक और जनसंपर्क कर उनकी समस्याएं सुनने के साथ साथ सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं से भी अवगत कराया।

‘सेवा पखवाड़ा’ के तहत प्रदेश के कैबिनेट मंत्री और चौबट्टाखाल विधायक सतपाल महाराज ने शनिवार को पिनानी, घुडदौणस्यू, कोटा, पंचूर, मनकोट और पाटीसैण शक्ति केंद्र के भाजपा कार्यकर्ताओं के साथ बैठक और जनसंपर्क कर उनकी समस्याएं सुनने के साथ साथ सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं से भी जनता अवगत कराया। इस मौके पर उन्होंने विकास खण्ड पाबौ के अन्तर्गत ग्राम रिषि में 148.36 लाख की धनराशि से पाबौ-पिनानी-दमदेवल मोटर मार्ग कि.मी.16, 17 व 18 में डामरीकरण, 123.30 लाख की लागत से पाबौ दमदेवल मोटर मार्ग के कि.मी. 32 एवं 33 में सुधारीकरण एवं डामरीकरण और प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना के अंतर्गत 1583.780 लाख की धनराशि से बनने वाले झगरबौ-सिवाल-पल्ली गांव मोटर मार्ग का शिलान्यास एवं भूमि पूजन करने के साथ-साथ 10 लाख की लागत से ग्राम झंगरबों में बने पंचायत भवन का भी लोकार्पण किया।

इस मौके पर राजकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय पिनानी में आयोजित कार्यक्रम के दौरान कैबिनेट एवं चौबट्टाखाल विधायक सतपाल महाराज ने कहा कि हमारा उद्देश्य सेवा, सुशासन एवं समर्पण” के संकल्प के तहत सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं को घर-घर तक पहुंचाना और 2035 तक उत्तराखंड को एक विकसित राज्य बनाने के लक्ष्य पर काम करना है।

इस अवसर पर अनेक विभागीय अधिकारी, भाजपा कार्यकर्ता, पदाधिकारी एवं बड़ी संख्या में क्षेत्रीय जनता उपस्थित रहीं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!