उत्तरकाशीउत्तराखंड

चिन्यालीसौड़ में तीन दिवसीय निःशुल्क विशेषज्ञ चिकित्सा शिविर शुरू, पहले दिन 215 मरीजों ने उठाया लाभ.

चिन्यालीसौड़ में तीन दिवसीय निःशुल्क विशेषज्ञ चिकित्सा शिविर शुरू, पहले दिन 215 मरीजों ने उठाया लाभ.

 

चिन्यालीसौड़

‘सेवा, सुशासन और समर्पण’ के संकल्प के साथ आयोजित स्वास्थ्य सेवा पखवाड़े के अंतर्गत सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (CHC) चिन्यालीसौड़ में तीन दिवसीय निःशुल्क विशेषज्ञ चिकित्सा शिविर का भव्य शुभारंभ हो गया है। शिविर का उद्घाटन मुख्य चिकित्सा अधिकारी (CMO) डॉ. बी. एस. रावत द्वारा किया गया। शिविर के पहले ही दिन क्षेत्रवासियों में भारी उत्साह देखा गया और बड़ी संख्या में लोगों ने पहुँचकर विशेषज्ञ डॉक्टरों से परामर्श लिया व निःशुल्क जांचों का लाभ उठाया।

 

 

*पहले दिन 215 मरीजों का हुआ परीक्षण*

 

शिविर के प्रथम दिवस पर कुल 215 मरीजों के स्वास्थ्य की जांच की गई। स्वास्थ्य विभाग द्वारा व्यापक स्तर पर स्क्रीनिंग अभियान चलाया गया, जिसमें प्रमुख रूप से शामिल हैं,हाइपरटेंशन (उच्च रक्तचाप): 99 मरीज,मधुमेह,डायबिटीज 90 मरीजओरल कैंसर स्क्रीनिंग: 32 व्यक्ति,ब्रेस्ट कैंसर स्क्रीनिंग: 12 महिलाएं,सर्वाइकल कैंसर स्क्रीनिंग: 05 महिलाएं,गर्भवती महिलाओं की ANC जांच: 46 महिलाएं

हीमोग्लोबिन जांच: 30 महिलाएं

टीबी (TB) जांच: 03 मरीज

इसके अतिरिक्त, शिविर में आए अन्य मरीजों को भी विभिन्न स्वास्थ्य सेवाएं और दवाइयाँ पूरी तरह निःशुल्क उपलब्ध कराई गईं।

 

 

*आगामी दो दिनों का कार्यक्रम और विशेषज्ञ सेवाएं*

 

मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. बी. एस. रावत ने बताया कि क्षेत्रवासियों को उच्च स्तरीय स्वास्थ्य सुविधाएं देने के लिए आगामी दो दिनों तक विशेषज्ञ डॉक्टरों की टीमें तैनात रहेंगी:

08 जुलाई: फिजिशियन (सामान्य रोग विशेषज्ञ) और महिला चिकित्सक (स्त्री रोग विशेषज्ञ) अपनी सेवाएं देंगे।

09 जुलाई: हड्डी रोग विशेषज्ञ (ऑर्थोपेडिक), नेत्र रोग विशेषज्ञ (आई स्पेशलिस्ट), फिजिशियन, ईएनटी (नाक, कान, गला) विशेषज्ञ और महिला चिकित्सक मरीजों का परीक्षण व उपचार करेंगे।

 

 

विशेष सुविधाएं: तीनों दिन महिला डॉक्टरों की सेवाएं लगातार जारी रहेंगी। इसके साथ ही अगले दोनों दिन निःशुल्क एक्स-रे व अन्य जरूरी पैथोलॉजी जांचें उपलब्ध रहेंगी।

दिव्यांगता प्रमाण-पत्र: शिविर के आखिरी दिन यानी 09 जुलाई को पात्र व्यक्तियों के दिव्यांगता प्रमाण-पत्र (Disability Certificates) भी मौके पर ही बनाए जाएंगे।

 

 

*मुख्य चिकित्सा अधिकारी की अपील*

 

CMO डॉ. बी. एस. रावत ने क्षेत्र की जनता से अपील करते हुए कहा क्षेत्रवासी अधिक से अधिक संख्या में इस शिविर में पहुँचकर निःशुल्क विशेषज्ञ परामर्श, जांच और उपचार सेवाओं का लाभ उठाएं। साथ ही अपने परिवार, रिश्तेदारों और आसपास के लोगों को भी जागरूक करें ताकि कोई भी इस सुविधा से वंचित न रहे।”

 

 

इस मौके पर CHC प्रभारी चिकित्सा अधिकारी डॉ. विनोद कुकरेती, रेडियोलॉजिस्ट डॉ. एच. के. यादव, फिजिशियन डॉ. विकास सेमवाल, महिला चिकित्सक डॉ. दिव्या व डॉ. शैलजा, सामुदायिक स्वास्थ्य अधिकारी मनीष व सुमन, ब्लॉक कार्यक्रम प्रबन्धक अनुज नौटियाल, बलवंत राणा सहित चिकित्सालय के तमाम अधिकारी व स्वास्थ्य कर्मी मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!