उत्तराखंडधनोल्टीनैनबाग

कैम्पटी रेंज में पौधे फेंकने का मामला गरमाया: डीएम टिहरी ने डीएफओ मसूरी को दिए 15 दिन में जांच के निर्देश

कैम्पटी रेंज में पौधे फेंकने का मामला गरमाया: डीएम टिहरी ने डीएफओ मसूरी को दिए 15 दिन में जांच के निर्देश

 

नैनबाग (शिवांश कुंवर)- कैम्पटी रेंज के जंगलों में भारी संख्या में वन विभाग की पौध फेंके जाने का गंभीर मामला एक बार फिर गरमा गया है। सरकारी धन के दुरुपयोग और पर्यावरण संरक्षण में लापरवाही से जुड़े इस मामले को तहसील दिवस में डीएम टिहरी नितिका खंडेलवाल के समक्ष प्रमुखता से उठाया गया। स्थानीय निवासी रमल सिंह रावत ने बताया कि विभाग द्वारा सिलांशु पुल दोहरे खंड में प्लांटेशन (वृक्षारोपण) का कार्य किया गया था। इसके बाद बंदरकोट के समीप से विभाग कुछ पेड़ तो अपने साथ ले गया, लेकिन बड़ी संख्या में पौधों को वहीं फेंक दिया था। उन्होंने मामले की निष्पक्ष जांच की मांग की है, ताकि भविष्य में ऐसी पुनरावृत्ति न हो।

 

 

मामले की गंभीरता को देखते हुए डीएम ने डीएफओ मसूरी को 15 दिनों के भीतर विस्तृत जांच आख्या सौंपने के निर्देश दिए हैं। डीएम नितिका खंडेलवाल ने स्पष्ट किया कि पहले विभाग द्वारा इसे केवल खाली प्लास्टिक कवर्स का मामला बताया जा रहा था, लेकिन जनता के कड़े विरोध और साक्ष्यों के बाद यह साफ हो गया है कि जीवित पौधों को ही जंगल में लावारिस फेंक दिया गया था। डीएम ने कहा कि जांच रिपोर्ट आते ही इसे सार्वजनिक किया जाएगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!