उत्तराखंडदेहरादून

देहरादून में ‘स्पेशल ओलंपिक भारत’ का समापन: भाजपा प्रदेश महामंत्री दीप्ती रावत ने विजेताओं को बांटे पुरस्कार

देहरादून में ‘स्पेशल ओलंपिक भारत’ का समापन: भाजपा प्रदेश महामंत्री दीप्ती रावत ने विजेताओं को बांटे पुरस्कार

स्पेशल खिलाड़ियों में है कुछ स्पेशल कर दिखाने की अद्भुत प्रतिभा– दीप्ती रावत भारद्वाज

देहरादून

भारतीय जनता पार्टी उत्तराखंड की प्रदेश महामंत्री दीप्ती रावत भारद्वाज आज देहरादून स्थित हिमाद्री आइस रिंक में आयोजित ‘स्पेशल ओलंपिक भारत – नेशनल चैंपियनशिप’ के समापन एवं पुरस्कार वितरण समारोह में सम्मिलित हुईं। इस अवसर पर उन्होंने विभिन्न स्पर्धाओं में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले खिलाड़ियों को पुरस्कार प्रदान कर उनका उत्साहवर्धन किया।

इस अवसर पर दीप्ती रावत भारद्वाज ने कहा कि स्पेशल खिलाड़ियों में कुछ स्पेशल कर दिखाने की अद्भुत प्रतिभा होती है। इन खिलाड़ियों ने अपनी लगन, दृढ़ संकल्प, अनुशासन और आत्मविश्वास के बल पर यह सिद्ध किया है कि सफलता के मार्ग में कोई भी चुनौती बाधा नहीं बन सकती। उनका साहस, खेल भावना और निरंतर आगे बढ़ने का जज़्बा पूरे समाज के लिए प्रेरणादायी है।

उन्होंने कहा कि स्पेशल ओलंपिक जैसे आयोजन विशेष खिलाड़ियों को अपनी प्रतिभा प्रदर्शित करने का सशक्त मंच प्रदान करते हैं तथा समाज में समान अवसर, सम्मान और समावेशिता का संदेश देते हैं। ऐसे आयोजन खिलाड़ियों के आत्मविश्वास को नई ऊर्जा प्रदान करने के साथ-साथ समाज को भी सकारात्मक दिशा देते हैं।

श्रीमती दीप्ती रावत भारद्वाज ने सभी विजेता खिलाड़ियों को हार्दिक बधाई एवं उज्ज्वल भविष्य के लिए शुभकामनाएं देते हुए विश्वास व्यक्त किया कि वे भविष्य में भी अपनी प्रतिभा से प्रदेश और देश का गौरव बढ़ाते रहेंगे। साथ ही उन्होंने प्रतियोगिता में भाग लेने वाले सभी खिलाड़ियों के उज्ज्वल भविष्य की कामना की।

उन्होंने स्पेशल ओलंपिक भारत के आयोजकों, प्रशिक्षकों, अभिभावकों एवं स्वयंसेवकों के प्रयासों की सराहना करते हुए कहा कि ऐसे आयोजन समाज में संवेदनशीलता, समर्पण और सकारात्मक सोच को मजबूत करने का कार्य करते हैं।

इस अवसर पर इंडियन आइस स्केटिंग फेडरेशन के अध्यक्ष अमिताभ शर्मा, खेल विभाग के वरिष्ठ अधिकारी, विभिन्न राज्यों से पधारे प्रशिक्षक, अभिभावक, खेल प्रेमी एवं अन्य गणमान्य अतिथि उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!