उत्तरकाशीउत्तराखंड

दिल्ली जंतर-मंतर से उठी छात्रों की गूंज पहुंची उत्तरकाशी, कांग्रेस ने फूंका केंद्र सरकार का पुतला 

दिल्ली जंतर-मंतर से उठी छात्रों की गूंज पहुंची उत्तरकाशी, कांग्रेस ने फूंका केंद्र सरकार का पुतला 

उत्तरकाशी

नई दिल्ली के जंतर-मंतर पर छात्रों के आंदोलन का असर अब उत्तराखंड के पर्वतीय इलाकों में भी साफ देखने को मिल रहा है। नीट पेपर लीक, विभिन्न प्रतियोगी परीक्षाओं में धांधली, छात्रों पर हुए लाठीचार्ज और नई दिल्ली में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी के साथ हुई धक्का-मुक्की व गिरफ्तारी के विरोध में जिला कांग्रेस कमेटी उत्तरकाशी ने केंद्र की भाजपा सरकार के खिलाफ जोरदार प्रदर्शन किया।

​कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने कलेक्ट्रेट परिसर के समीप भाजपा सरकार का पुतला दहन किया और जमकर नारेबाजी की। इसके बाद जिलाधिकारी के माध्यम से महामहिम राष्ट्रपति को एक ज्ञापन भी प्रेषित किया गया।

​ प्रमुख मांगें

​शिक्षा मंत्री का इस्तीफा: नीट पेपर लीक और प्रतियोगी परीक्षाओं में धांधली की जिम्मेदारी लेते हुए केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की मांग।

​गृह मंत्री से नैतिकता की मांग: छात्रों पर हुए लाठीचार्ज की नैतिक जिम्मेदारी स्वीकार करते हुए गृह मंत्री अमित शाह के इस्तीफे की मांग।

​परीक्षा प्रणाली में सुधार: सभी प्रतियोगी परीक्षाओं में पूर्ण पारदर्शिता और धांधली के दोषियों पर कठोर से कठोर कानूनी कार्रवाई।

​भाजपा सरकार अहंकार और तानाशाही की राह पर चल पड़ी है। देश के युवाओं और छात्रों की जायज आवाज़ सुनने के बजाय उन पर बर्बरता से बल प्रयोग किया जा रहा है। लोकतंत्र में असहमति का सम्मान होना चाहिए, दमन नहीं। जनता सब देख रही है और इस अहंकार का अंत निश्चित है।
— प्रदीप सिंह रावत, जिलाध्यक्ष, जिला कांग्रेस कमेटी उत्तरकाशी.

​ प्रदर्शन में ये पदाधिकारी व कार्यकर्ता रहे मौजूद.

​विरोध प्रदर्शन में पूर्व शहर अध्यक्ष विजय सेमवाल, पूर्व जिलाध्यक्ष मनीष राणा, ओबीसी मोर्चा जिलाध्यक्ष राजेंद्र गुसाईं, प्रदेश उपाध्यक्ष (ओबीसी मोर्चा) विजेंद्र नौटियाल, पूर्व प्रधान नवीन भंडारी, गिनौटी प्रधान व ब्लॉक अध्यक्ष (ब्रह्मखाल) विनोद जयाड़ा, मास्टर ट्रेनर बिपिन नौटियाल, ग्राम प्रधान (बौन) विनोद पड़ियार, पूर्व सभासद कविता जोगेला, मधु रावत, एकादशी देवी, राखी राणा, पूर्व जिलाध्यक्ष (युवा कांग्रेस) सुधीश पंवार, सूर्यबल्लभ नौटियाल, भगवानचंद शाह, रमन कटैथ, उत्तम गुसाईं, एनएसयूआई अध्यक्ष आदर्श राणा, दीपक नेगी, पूर्व प्रधान (डासड़ा) अनवीर पंवार, मनोज राही, आरजीपीएस जिला संयोजक पपेंद्र नेगी एवं युवा कांग्रेस पूर्व महासचिव दीपक रावत सहित कई कांग्रेस पदाधिकारी व कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!