उत्तराखंड

कैबिनेट मंत्री खजान दास के नेतृत्व में नगर निगम पार्षद एवं छात्र नेता सहित सैकड़ों लोगों ने थामा भाजपा का दामन 

कैबिनेट मंत्री खजान दास के नेतृत्व में नगर निगम पार्षद एवं छात्र नेता सहित सैकड़ों लोगों ने थामा भाजपा का दामन 



देहरादून- भाजपा प्रदेश कार्यालय, देहरादून में आज नगर निगम देहरादून की निर्दलीय पार्षद बरखापाल, छात्र नेता दिवाकर, वरिष्ठ समाजसेवी महेशपाल के नेतृत्व में सैकड़ों लोगों ने राजपुर रोड विधायक खजानदास के कार्यों से प्रभावित होकर भाजपा का दामन थामते हुए भाजपा की राष्ट्रीय नीतियों और मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के द्वारा किये जा रहे जन कल्याणकारी विकास कार्यो पर अपना विश्वास जताया।

भाजपा प्रदेश कार्यालय पर प्रदेश महामंत्री भाजपा कुंदन परिहार, मंत्री खजान दास ने भाजपा में शामिल हुई पार्षद, छात्र नेता, महेशपाल सहित सभी कार्यकर्ताओं एवं मातृशक्ति का पटका एवं फूल मालाओ से स्वागत करते हुए सभी को विश्वास दिलाया कि आज से आप सभी  भाजपा परिवार के सदस्य है। भाजपा में शामिल होने से संगठन को मजबूती मिली है।

मंत्री खजान दास ने कहा कि भाजपा संगठन की विराट सोच एवं केंद्र तथा भाजपा शासित राज्य सरकारों के जन कल्याणकारी नीतियों का परिणाम है कि उत्तराखंड में ही नही बल्कि पूरे देश के विभिन्न राज्यों में अन्य दलों के नेताओं का भाजपा में शामिल होने का सिलसिला लगातार जारी है, जिससे संगठन को और मजबूती मिल रही है।

इस अवसर पर भाजपा में शामिल हुई पार्षद बरखापाल,  छात्र नेता दिवाकर, महेशपाल, महामंत्री कुन्दन परिहार, महानगर अध्यक्ष सिद्धार्थ अग्रवाल, प्रदेश कार्यालय प्रभारी जगमोहन रावत, प्रभारी संकेत नौटियाल, मण्डल अध्यक्ष भाजपा करनपुर राहुल लारा सहित भाजपा पदाधिकारी एवं सैकड़ों कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!