उत्तराखंडदेहरादून

नशामुक्त उत्तराखंड की ओर कदम: आबकारी टीम और आर्ट ऑफ लिविंग के संयुक्त तत्वावधान में हुआ वृक्षारोपण  

नशामुक्त उत्तराखंड की ओर कदम: आबकारी टीम और आर्ट ऑफ लिविंग के संयुक्त तत्वावधान में हुआ वृक्षारोपण  

देहरादून

ड्रग्स जागरूकता अभियान के अंतर्गत आबकारी टीम एवं आर्ट ऑफ लिविंग, देहरादून के संयुक्त तत्वावधान में आमवाला, सहस्रधारा रोड स्थित मुख्यालय परिसर में वृक्षारोपण कार्यक्रम का सफलतापूर्वक आयोजन किया गया।

कार्यक्रम में स्कूली बच्चों ने उत्साहपूर्वक सहभागिता करते हुए विभिन्न प्रजातियों के पौधों का रोपण किया। पर्यावरण संरक्षण के साथ-साथ ड्रग्स मुक्त समाज के निर्माण का संदेश दिया। इस अवसर पर बच्चों को वृक्षों के महत्व, पर्यावरण संरक्षण तथा स्वस्थ एवं ड्रग्स मुक्त जीवनशैली अपनाने के लिए प्रेरित किया गया।

कार्यक्रम में आर्ट ऑफ लिविंग, देहरादून की ओर से अनुष्का खंडेलवाल सहित अन्य गणमान्य सदस्य एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे साथ ही आबकारी विभाग की ओर से रेखा जुयाल भट्ट एवं टीम द्वारा मिलकर सहयोग किया। सभी ने बच्चों के उत्साह एवं पर्यावरण के प्रति उनकी संवेदनशीलता की सराहना करते हुए उन्हें भविष्य में भी ऐसे जनहितकारी अभियानों में सक्रिय भागीदारी के लिए प्रोत्साहित किया।

कार्यक्रम के समापन पर प्रतिभागी बच्चों को प्रोत्साहन स्वरूप गिफ्ट पैक वितरित किए गए। आयोजकों ने विश्वास व्यक्त किया कि भविष्य में भी बच्चों एवं समाज के सहयोग से वृक्षारोपण तथा ड्रग्स जागरूकता से जुड़े ऐसे कार्यक्रम निरंतर आयोजित किए जाते रहेंगे, जिससे पर्यावरण संरक्षण एवं ड्रग्स -मुक्त उत्तराखंड के लक्ष्य को साकार करने में जनसहभागिता को और अधिक बल मिलेगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!