उत्तराखंडशिक्षा

राईका नैनबाग में विज्ञान प्रदर्शनी का आयोजन 

राईका नैनबाग में विज्ञान प्रदर्शनी का आयोजन 
 
 
नैनबाग (शिवांश कुंवर)- विज्ञान के क्षेत्र में छात्र -छात्राओं की जिज्ञासा को उभरने को लेकर सरदार सिंह राजकीय के इंटर कॉलेज नैनबाग में विज्ञान प्रदर्शनी आयोजित की गई । जिसमें पांच विद्यालयों ने प्रतिभा किया। सरदार सिंह राजकीय इंटर कॉलेज नैनबाग के प्रांगण में आयोजित विज्ञान महोत्सव का शुभारंभ महाविद्यालय की प्राचार्य ने दीप प्रज्वलित कर किया।
उन्होंने कहा कि आज के युग में हमें विज्ञान जीवन जीने के तरीके के साथ हर प्रकार की जानकारी से रूब रूब हो रहे है। जिसमे हर छात्र- छात्राओं को अपनी जिज्ञासा और अनुभव प्रदर्शन करने का एक प्लेटफार्म है। कार्यक्रम में छात्र-छात्राओं ने रंगारंग सांस्कृतिक की सुंदर प्रस्तुति के साथ नाटक, गीत आदि के माध्यम से विज्ञान महोत्सव का संदेश दिया।
प्रदर्शनी मॉडल स्वास्थ्य में प्रथम मानस मैठाणी राईका पुजार गांव, द्वितीय आदित्य राईका थत्यूड, तृतीय आशीष नौटियाल राईका श्रीकोट ने प्राप्त किया। पर्यावरण जीवन शैली में प्रथम अनुष्का बिष्ट राइका श्रीकोट ,द्वितीय साक्षी चौहान राईका कैम्टी, तृतीय अर्पित गुप्ता राईका कैम्टी ने प्राप्त किया। कृषि में प्रथम श्रद्धा गौड राईका थत्यूड़, द्वितीय प्रिया पंवार राइका नैनबाग, तृतीय सिद्धार्थ राइका पुजार गांव ने प्राप्त किया। वहीं संचार एवं परिवहन प्रथम वैष्णवी राईका गरखेत ,द्वितीय प्रशांत राइका श्रीकोट, तृतीय आयुष राइका नैनबाग रहे । सकारात्मक चिंतन में प्रथम राधिका रांइका घोडाखोरी ,द्वितीय श्वेता सजवाण राईका थत्यूड ,तृतीय रौनक राईका घोडाखोरी का रहा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!