Tuesday, July 28, 2026
Latest:
उत्तराखंडटिहरी गढ़वालथत्यूड़धनोल्टी

थत्यूड़ में भाजपा प्रदेश महामंत्री मुलायम सिंह रावत ने किया मेधावी छात्रों का सम्मान, युवाओं से लक्ष्य तय कर आगे बढ़ने का किया आह्वान

थत्यूड़ में भाजपा प्रदेश महामंत्री मुलायम सिंह रावत ने किया मेधावी छात्रों का सम्मान, युवाओं से लक्ष्य तय कर आगे बढ़ने का किया आह्वान

 

थत्यूड़

 

जौनपुर ब्लॉक मुख्यालय थत्यूड़ में युवाओं के जोश, संवाद और सम्मान का साक्षी बना। भारतीय जनता युवा मोर्चा द्वारा आयोजित “युवा संवाद एवं सम्मान समारोह” में बड़ी संख्या में छात्र-छात्राओं और युवाओं ने भाग लेकर शिक्षा व्यवस्था से जुड़ी समस्याओं को खुलकर रखा। कार्यक्रम का शुभारंभ भाजपा युवा मोर्चा के मुख्यमंत्री के जनसंपर्क अधिकारी एवं प्रदेश महामंत्री मुलायम सिंह रावत ने दीप प्रज्वलित कर किया। कार्यक्रम की अध्यक्षता युवा मोर्चा ब्लॉक अध्यक्ष सुरेश जल्डियाल ने की।

युवा संवाद के दौरान छात्र-छात्राओं ने अपने विद्यालयों में खेल मैदानों की कमी, विषय विशेषज्ञ शिक्षकों का अभाव, कंप्यूटर शिक्षा के लिए पर्याप्त संसाधन न होने सहित कई महत्वपूर्ण समस्याओं को प्रमुखता से उठाया। युवाओं की बातों को गंभीरता से सुनते हुए भाजपा प्रदेश महामंत्री मुलायम सिंह रावत ने भरोसा दिलाया कि धनोल्टी विधानसभा क्षेत्र के विद्यार्थियों की प्रत्येक समस्या को मुख्यमंत्री के समक्ष मजबूती से रखा जाएगा और उनके समाधान के लिए प्रभावी प्रयास किए जाएंगे।

 

अपने संबोधन में प्रदेश महामंत्री मुलायम सिंह रावत ने कहा कि “हर युवा अपने जीवन का एक स्पष्ट लक्ष्य तय करे और उस लक्ष्य की प्राप्ति तक निरंतर मेहनत, अनुशासन और सकारात्मक सोच के साथ आगे बढ़ता रहे। सफलता उन्हीं को मिलती है जो कठिन परिस्थितियों में भी अपने संकल्प से पीछे नहीं हटते।

 

उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार युवाओं की प्रतिभा को आगे बढ़ाने और शिक्षा के क्षेत्र में बेहतर सुविधाएं उपलब्ध कराने के लिए लगातार प्रयासरत है। युवा ही विकसित उत्तराखंड और विकसित भारत की सबसे बड़ी शक्ति हैं। इसके साथ मुलायम सिंह रावत ने कहा कि आज का युवा देश का भविष्य है और युवा शक्ति के बल पर ही देश नई ऊंचाइयों को छू रहा है। साथ ही, उन्होंने मेधावी छात्र-छात्राओं को उनकी सफलता पर बधाई देते हुए उन्हें निरंतर आगे बढ़ने और कड़ा परिश्रम करने का संदेश दिया।

कार्यक्रम में शिक्षा, खेल, सांस्कृतिक एवं अन्य क्षेत्रों में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले करीब 70 से 80 मेधावी छात्र-छात्राओं को स्मृति चिन्ह एवं माल्यार्पण कर सम्मानित किया गया। सम्मान मिलने पर विद्यार्थियों में उत्साह का माहौल देखने को मिला और उपस्थित लोगों ने उनका तालियों की गड़गड़ाहट से स्वागत किया।

 

इस अवसर पर भाजपा मंडल अध्यक्ष सुनील थपलियाल, पृथ्वी सिंह रावत,जयपाल कैरवान, हीरामणि गौड़, अतीश भट्ट, जयप्रकाश नौटियाल, रमन रावत, अनिल पंवार, गोविन्द सिंह नेगी, कार्यक्रम संयोजक दीपेंद्र रावत, सुरेश रांगड़, सुरेशपाल, विनोद राणा, प्रमोद बेलवाल, अभिषेक पंवार, धनेश पंवार, बचन सिंह रावत, श्याम सिंह असवाल सहित कई कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!