उत्तराखंडदेहरादून

बारिश के बीच जनता के बीच पहुंचे कैबिनेट मंत्री खजान दास, नदी किनारे बसे परिवारों की सुरक्षा का लिया जायजा

बारिश के बीच जनता के बीच पहुंचे कैबिनेट मंत्री खजान दास, नदी किनारे बसे परिवारों की सुरक्षा का लिया जायजा 

 

देहरादून- लगातार हो रही बारिश के बीच कैबिनेट मंत्री खजान दास ने देहरादून के मन्नुगंज, रिस्पना, मोहिनी रोड सहित नदी-नालों के किनारे बसे विभिन्न क्षेत्रों का दौरा कर हालात का जायजा लिया। उन्होंने स्थानीय लोगों से मुलाकात कर उनका हालचाल जाना और जलस्तर बढ़ने की स्थिति में सतर्क रहने की सलाह दी।

कैबिनेट मंत्री ने नागरिकों से किसी भी आपात स्थिति में प्रशासन के आपातकालीन परिचालन केंद्रों के संपर्क में रहने की अपील की। उन्होंने प्रशासन को मानसून के दौरान पूरी तरह अलर्ट मोड में रहने और किसी भी आपदा की स्थिति से निपटने के लिए हर समय तैयार रहने के निर्देश दिए।

मंत्री खजान दास ने कहा कि जनमानस को किसी भी प्रकार की समस्या होने पर वे सीधे उनसे संपर्क कर सकते हैं। उन्होंने भरोसा दिलाया कि वे लोगों की सेवा और समस्याओं के समाधान के लिए 24 घंटे उपलब्ध हैं।

दौरे के दौरान मंत्री ने स्थानीय नागरिकों से बातचीत कर नदी तट पर बने सुरक्षा पुस्तों (तटबंधों) की स्थिति, बारिश से हुए नुकसान और संभावित जोखिम वाले स्थानों की जानकारी ली। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को आवश्यक कार्यों में तेजी लाने और संवेदनशील क्षेत्रों में विशेष निगरानी रखने के निर्देश दिए।

इस अवसर पर गढ़वाल मंडल के निदेशक विशाल गुप्ता, भाजपा मंडल अध्यक्ष पंकज शर्मा, भाजपा महामंत्री अंकुर जैन सहित कई स्थानीय जनप्रतिनिधि और नागरिक मौजूद रहे।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!