उत्तराखंडटिहरी गढ़वाल

बारिश के बीच कांवड़ यात्रा क्षेत्र में पहुंचीं एसएसपी श्वेता चौबे, पुलिस कर्मियों का बढ़ाया हौसला 

बारिश के बीच कांवड़ यात्रा क्षेत्र में पहुंचीं एसएसपी श्वेता चौबे, पुलिस कर्मियों का बढ़ाया हौसला 

धनोल्टी एक्सप्रेस न्यूज़ 

नई टिहरी(अमित नौटियाल)- लगातार बारिश के बीच भी कांवड़ यात्रा की व्यवस्थाओं को लेकर टिहरी पुलिस पूरी मुस्तैदी से जुटी हुई है। कांवड़ मेला-2026 की सुरक्षा एवं यातायात व्यवस्थाओं का जायजा लेने के लिए वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक श्वेता चौबे ने यात्रा क्षेत्र का भ्रमण किया।

एसएसपी ने भद्रकाली, खाराश्रोत, ब्रह्मानंद तिराहा और पीडब्ल्यूडी तिराहा सहित विभिन्न ड्यूटी प्वाइंटों का निरीक्षण कर अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।

इस दौरान उन्होंने खराब मौसम में भी ड्यूटी निभा रहे पुलिसकर्मियों का उत्साहवर्धन करते हुए उन्हें रेनकोट और छाते वितरित किए। उन्होंने कहा कि कांवड़ यात्रियों की सुरक्षा, सुविधा और सुचारू यातायात व्यवस्था पुलिस की सर्वोच्च प्राथमिकता है।

एसएसपी ने पुलिसकर्मियों को सतर्कता, अनुशासन और संवेदनशीलता के साथ ड्यूटी करने तथा अपने स्वास्थ्य का भी ध्यान रखने के निर्देश दिए। टिहरी पुलिस कांवड़ मेला के दौरान श्रद्धालुओं की सुरक्षित और सुगम यात्रा के लिए 24 घंटे तैनात है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!