उत्तराखंडधनोल्टी

हर हर तिरंगा अभियान के तहत किया जन जागरूक

हर हर तिरंगा अभियान के तहत किया जन जागरूक

थत्यूड/सकलाना –

 

राजकीय प्राथमिक विद्यालय हटवाल गांव में हर घर तिरंगा घर घर तिरंगा अभियान के तहत जन जागरुकता कार्यक्रम आयोजित किया गया जिसमें छात्र छात्राओं को 13 से 17 अगस्त तक अपने घरों में राष्ट्रीय ध्वज तिरंगा फहराने के लिए प्रेरित किया ।

 

प्रधानाचार्य सतेन्द्र सरियाल व प्रदीप उनियाल ने छात्र छात्राओं को हर घर तिरंगा अभियान के बारे जानकारी दी और सभी से अपील की सभी अपने घरों में राष्ट्रीय ध्वज तिरंगा सम्मान के साथ फहराये । सामाजिक कार्यकर्ता अनिल हटवाल ने छात्र छात्राओं को बताया कि हर घर तिरंगा अभियान प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी द्वारा 2022 से चलाया जा रहा है जिसमें सभी राष्ट्र के प्रति अपनी जिम्मेदारी समझें और इस अभियान में जुड़े।इस वर्ष वंदेमातरम की 150 वी वर्षगांठ पूरी कर रहा है हम सब इस अभियान में शामिल होकर एक राष्ट्र भक्ति की मिसाल कायम करें। कार्यक्रम में वरूण दीपक रिया पिया महेश दिव्या मीरा प्राची समीर आदि उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!