नैनबाग में भाजपा ने निकाली तिरंगा यात्रा, स्कूली छात्र-छात्राओं और शिक्षकों ने भी लिया हिस्सा
नैनबाग में भाजपा ने निकाली तिरंगा यात्रा, स्कूली छात्र-छात्राओं और शिक्षकों ने भी लिया हिस्सा
नैनबाग (अमित नौटियाल)। भारतीय जनता पार्टी नैनबाग मंडल की ओर से नैनबाग में भव्य तिरंगा यात्रा निकाली गई। यात्रा लोक निर्माण विभाग भवन से शुरू होकर नैनबाग मुख्य बाजार तक पहुंची। यात्रा में राज्यमंत्री गीता रावत, भाजपा प्रदेश महामंत्री युवा मोर्चा मुलायम सिंह रावत और भाजपा ओबीसी मोर्चा के पूर्व प्रदेश उपाध्यक्ष राजेश नौटियाल सहित भाजपा कार्यकर्ताओं के साथ स्कूली छात्र-छात्राओं और शिक्षकों ने भी उत्साहपूर्वक भाग लिया।

हाथों में तिरंगा लेकर निकले लोगों ने वंदे मातरम और भारत माता की जय जैसे देशभक्ति के नारों के साथ राष्ट्र प्रेम का संदेश दिया। देशभक्ति गीतों से पूरा बाजार गूंज उठा। स्थानीय लोगों ने भी अपने घरों और दुकानों पर तिरंगा फहराकर यात्रा का स्वागत किया और राष्ट्रहित के नारों के साथ सहभागिता की।
इस अवसर पर राज्यमंत्री गीता रावत ने कहा कि तिरंगा देश की आन, बान और शान का प्रतीक है। प्रत्येक नागरिक का दायित्व है कि वह राष्ट्र की एकता और अखंडता को मजबूत करने के लिए अपना योगदान दे।
भाजपा प्रदेश महामंत्री मुलायम सिंह रावत ने कहा कि तिरंगा यात्रा के माध्यम से देशभक्ति और राष्ट्र प्रेम का संदेश जन-जन तक पहुंचाने का प्रयास किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि भाजपा का प्रत्येक कार्यकर्ता संगठन की मजबूती के लिए पूरी निष्ठा के साथ कार्य कर रहा है। उन्होंने कार्यकर्ताओं से संगठन को और मजबूत बनाने और जनहित के कार्यों को प्राथमिकता देने का आह्वान किया।
भाजपा ओबीसी मोर्चा के पूर्व प्रदेश उपाध्यक्ष राजेश नौटियाल ने कहा कि राष्ट्रीय ध्वज प्रत्येक भारतीय के गौरव और सम्मान का प्रतीक है। तिरंगा यात्रा देश की एकता, अखंडता और राष्ट्र के प्रति समर्पण की भावना को मजबूत करने का माध्यम है।

तिरंगा यात्रा के बाद लोक निर्माण विभाग के अतिथि गृह, नैनबाग में भाजपा कार्यकर्ताओं की बैठक आयोजित की गई। बैठक में संगठन को मजबूत करने और पार्टी की आगामी गतिविधियों को लेकर विस्तार से चर्चा की गई।
इस अवसर पर मंडल अध्यक्ष नरेश पंवार, जिला पंचायत सदस्य रामदयाल शाह, किसान मोर्चा जिलाध्यक्ष बलबीर पंवार, सुनील डोभाल, पूर्व मंडल अध्यक्ष राजेश सजवाण, महामंत्री मुन्ना पंवार, होशियार सिंह, अनूप थपलियाल, रेशा नौटियाल, हुकुम सिंह रमोला, भाजयुमो अध्यक्ष दिनेश राणा, कमल रावत, राहुल पंवार, विक्रम सिंह चौहान, अनुपम चौहान, सरदार सिंह हनुमंती, सुरेश कैंतुरा, नीलम जौनपुरी, नीतू हनुमंती, शुभम चौहान, शुभम नौटियाल, मनोज, जगमोहन सिंह, आदेश असवाल, शूरवीर सिंह, सुमारी नौटियाल, दिनेश डोभाल, सरदार सिंह रावत, रमेश दास और नवीन असवाल सहित बड़ी संख्या में भाजपा पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता मौजूद रहे।
