उत्तराखंडधनोल्टीनैनबाग

तहसील नैनबाग में स्वतंत्रता दिवस पर फहराया तिरंगा, स्वतंत्रता संग्राम सेनानी एवं परिजनों का सम्मान 

तहसील नैनबाग में स्वतंत्रता दिवस पर फहराया तिरंगा, स्वतंत्रता संग्राम सेनानी एवं परिजनों का सम्मान 

 

नैनबाग (शिवांश कुंवर)- स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर शनिवार को तहसील नैनबाग परिसर में देशभक्ति और सम्मान के भाव के साथ राष्ट्रीय ध्वज तिरंगा फहराया गया। तहसीलदार भूपेंद्र सिंह राणा ने विधिवत ध्वजारोहण कर उपस्थित अधिकारियों, कर्मचारियों एवं क्षेत्रवासियों को स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाएं दीं।

इस अवसर पर देश की आजादी के लिए अपना महत्वपूर्ण योगदान देने वाले स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों तथा उनके परिवारों को सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में स्वतंत्रता सेनानियों के त्याग और बलिदान को याद करते हुए उनके योगदान के प्रति कृतज्ञता व्यक्त की गई।
ध्वजारोहण कार्यक्रम में राजस्व निरीक्षक नरेश उन्नियाल, बलदेव सिंह तोमर, प्रभारी आर.के., वीरेंद्र सिंह कैंतुरा, पेशकार, प्रणव सैनी डब्ल्यू.वी.एन., राजेंद्र सिंह अमीन, पवन राणा, राजेंद्र सिंह, सिमरन पंवार, नीलम सेमवाल, सुभाष नौटियाल सहित राजस्व उप निरीक्षक एवं तहसील कर्मचारी उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!