राजकीय इंटर कॉलेज दोंक सकलाना में धूमधाम से मनाया स्वतंत्रता दिवस
राजकीय इंटर कॉलेज दोंक सकलाना में धूमधाम से मनाया स्वतंत्रता दिवस
सकलाना- स्वतंत्रता दिवस समारोह के अवसर पर राजकीय इंटर कॉलेज दोंक सकलाना में धूमधाम से 80वां स्वतंत्रता दिवस समारोह मनाया गया। जिसमें छात्र छात्राओं ने प्रभात फेरी व भारत माता के गूंजों से गूंज उठा।

कार्यक्रम का शुभारंभ भाजपा ओबीसी मोर्चा के पूर्व प्रदेश उपाध्यक्ष राजेश नौटियाल और प्रधानाचार्य राम औतार ने दीप प्रज्वलित कर किया। छात्र छात्राएं ने रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम से सबका मन जीत लिया जिससे छात्र छात्राओं ने नाटिका मंचन किया, जिसमें उपस्थित जनसमुदाय भाव विभोर कर दिया, जिसका निर्देशन संजय प्रकाश सेमवाल ने किया। राजेश नौटियाल ने छात्र छात्राओं को स्वतंत्रता दिवस की बधाइयां देते हुए हर घर तिरंगा अभियान व विभिन्न योजनाओं के बारे में जानकारी दी। राजेश नौटियाल ने कहा कि स्वतंत्रता संग्राम में हजारों देशवासियों ने अपना सर्वस्व न्योछावर किया। उनके त्याग, संघर्ष और बलिदान के कारण ही आज हम स्वतंत्र भारत में अपने दायित्वों का निर्वहन कर पा रहे हैं। उन्होंने कहा कि स्वतंत्रता को बनाए रखना और राष्ट्र की एकता, अखंडता एवं लोकतांत्रिक मूल्यों की रक्षा करना हम सभी की बड़ी जिम्मेदारी है।
प्रधानाचार्य राम औतार ने बताया कि यह आजादी हमें वीर शहीद के बलिदान से मिली है हम शहीदों को श्रद्धांजलि अर्पित करते हैं। कार्यक्रम का संचालन बसु चौहान द्वारा किया गया। कार्यक्रम में शिक्षक आशीष सगोई, भाजपा मंडल अध्यक्ष जय सिंह, गम्भीर सिंह, रमेश, सुरेश, राम सिंह, बचन सिंह, चंद्रपाल सिंह, रणवीर सिंह, वीरेंद्र सिंह, रामलाल स्वाति, काजल, प्रियंका आदि छात्र छात्राएं उपस्थित थे।

