नैनबाग: मरोड़ में श्री केदार जी का विशाल जागरण एवं भंडारा आज से, तीन दिवसीय धार्मिक आयोजन
नैनबाग: मरोड़ में श्री केदार जी का विशाल जागरण एवं भंडारा आज से, तीन दिवसीय धार्मिक आयोजन
नैनबाग (शिवांश कुंवर)
नैनबाग के ग्राम मरोड़, पट्टी लालूर में श्री केदार जी का विशाल जागरण एवं भंडारे का आयोजन आज से 18 अगस्त तक किया जाएगा। आयोजन में क्षेत्र के श्रद्धालु बड़ी संख्या में शामिल होंगे।
आयोजन समिति के अनुसार आज शाम सात बजे सांध्य आरती के बाद रात नौ बजे से जागरण प्रारंभ होगा। 17 अगस्त को सुबह सात बजे मां यमुना तट पर पालकी स्नान, नौ बजे पूजा, स्नान एवं आरती तथा 11 बजे पूजन किया जाएगा। इसके बाद दोपहर एक बजे विशाल भंडारे का आयोजन होगा।
18 अगस्त को सुबह 11 बजे श्री केदार बाबा की पालकी डोभड़िया स्थान की ओर प्रस्थान करेगी। कार्यक्रम का आयोजन समस्त ग्रामवासियों एवं श्री केदार जागरण समिति, ग्राम मरोड़,पट्टी लालूर , जौनपुर की ओर से किया जा रहा है। समिति ने क्षेत्रवासियों से कार्यक्रम में पहुंचकर धार्मिक आयोजन में शामिल होने की अपील की है।
