उत्तराखंडटिहरी गढ़वालथत्यूड़थौलदार धनोल्टी

मिजान सिंह असवाल बने ओबीसी प्रकोष्ठ के जिला उपाध्यक्ष, भरत सिंह रावत महासचिव और अनिल सिंह कैन्तुरा सचिव

मिजान सिंह असवाल बने ओबीसी प्रकोष्ठ के जिला उपाध्यक्ष, भरत सिंह रावत महासचिव और अनिल सिंह कैन्तुरा सचिव

 

नैनबाग

कांग्रेस ओबीसी प्रकोष्ठ के जिला अध्यक्ष कुन्दन सिंह राणा ने कार्यकारिणी का विस्तार करते हुए मिजान सिंह असवाल को जिला उपाध्यक्ष, भरत सिंह रावत को जिला महासचिव और अनिल सिंह कैंतुरा को जिला सचिव नियुक्त किया है।

कांग्रेस ओबीसी प्रकोष्ठ में हुई नियुक्तियों को लेकर धनोल्टी विधानसभा क्षेत्र में पार्टी कार्यकर्ताओं ने खुशी जताई है। ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष दीपचंद सजवाण ने नवनियुक्त पदाधिकारियों को बधाई देते हुए ओबीसी प्रकोष्ठ के जिला अध्यक्ष कुन्दन सिंह राणा का आभार व्यक्त किया।

 

दीपचंद सजवाण ने कहा कि कुन्दन सिंह राणा के कुशल नेतृत्व में टिहरी और धनोल्टी क्षेत्र में कांग्रेस संगठन लगातार मजबूत हो रहा है। तीनों कार्यकर्ताओं को संगठन में महत्वपूर्ण जिम्मेदारी देकर धनोल्टी विधानसभा क्षेत्र में कांग्रेस को मजबूती देने का काम किया गया है।

दीपचंद सजवाण ने जिला कांग्रेस अध्यक्ष मुरारीलाल खंडवाल सहित प्रदेश कांग्रेस नेतृत्व का भी आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि कांग्रेस कार्यकर्ताओं की एकजुटता और संगठन की मजबूती के दम पर 2027 के विधानसभा चुनाव में प्रदेश में कांग्रेस की सरकार बनेगी और धनोल्टी विधानसभा क्षेत्र में भी पार्टी भारी बहुमत से जीत हासिल करेगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!