उत्तरकाशीउत्तराखंड

गंगोत्री राष्ट्रीय राजमार्ग पर टेम्पो ट्रैवलर दुर्घटनाग्रस्त, 18 लोग सुरक्षित रेस्क्यू 

गंगोत्री राष्ट्रीय राजमार्ग पर टेम्पो ट्रैवलर दुर्घटनाग्रस्त, 18 लोग सुरक्षित रेस्क्यू 

 

उत्तरकाशी- गंगोत्री राष्ट्रीय राजमार्ग पर सोंगाड के पास रविवार सुबह एक बड़ा हादसा होते-होते टल गया। प्रातः लगभग 8:24 बजे एक टेम्पो ट्रैवलर अनियंत्रित होकर सड़क पर ही पलट गया। वाहन में कुल 18 लोग सवार थे, जिनमें 9 पुरुष और 9 महिलाएं शामिल थीं।

​घटना की सूचना मिलते ही आपदा स्वयंसेवक राजेश रावत और सोंगाड पुलिस चौकी की टीम ने तत्काल संयुक्त रेस्क्यू ऑपरेशन चलाया। राहत और बचाव दल की तत्परता से वाहन में फँसे सभी 18 लोगों को सकुशल बाहर निकाल लिया गया।

​हादसे के बाद सभी प्रभावित लोगों को एम्बुलेंस के माध्यम से प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र, भटवाड़ी भेज दिया गया है, जहाँ उनका उपचार किया जा रहा है। राहत दल की त्वरित कार्रवाई से एक बड़ी अनहोनी टल गई।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!