उत्तराखंडटिहरी गढ़वालथत्यूड़धनोल्टी

स्वरोजगार के क्षेत्र में एक नई पहचान बना रही हटवाल गांव की अंजली 

स्वरोजगार के क्षेत्र में एक नई पहचान बना रही हटवाल गांव की अंजली 

थत्यूड/सकलाना- सकलाना क्षेत्र की ग्राम पंचायत हटवाल गांव निवासी अंजली हटवाल हस्तशिल्प के जरिए स्वरोजगार के क्षेत्र में नई पहचान बना रही हैं। वह अपने हाथों से बुनाई कर राखी, हैंडबैग, स्वेटर, चेन समेत विभिन्न प्रकार की सामग्री तैयार कर रही हैं। अंजली किसी सरकारी संस्था या एनजीओ से जुड़े बिना अपने दम पर यह काम कर रही हैं। उन्होंने बताया कि उन्होंने हस्तशिल्प से जुड़ी चीजें यूट्यूब के माध्यम से सीखीं और अब उनके बनाए उत्पाद लोगों को काफी पसंद आ रहे हैं। फिलहाल वह यह काम अकेले कर रही हैं, लेकिन भविष्य में अन्य महिलाओं और युवाओं को भी इससे जोड़ने का प्रयास करेंगी।

सामाजिक कार्यकर्ता अनिल हटवाल ने कहा कि पहाड़ के गांवों में प्रतिभाओं की कोई कमी नहीं है। जरूरत है तो उन्हें सही मंच और प्रोत्साहन देने की। उन्होंने कहा कि अंजली आज युवाओं, खासकर ग्रामीण क्षेत्र की महिलाओं और लड़कियों के लिए प्रेरणास्रोत हैं। घर के कामकाज के साथ स्वरोजगार को अपनाकर महिलाएं आत्मनिर्भर बन सकती हैं। उन्होंने अंजली के उज्ज्वल भविष्य की कामना की।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!