उत्तराखंडटिहरी गढ़वालनैनबाग

घटिया निर्माण की खुली पोल: पहली ही बरसात में क्षतिग्रस्त हुई NH-507 की सुरक्षा दीवार, मरोड़-बडेथी सड़क पर मंडराया खतरा  

घटिया निर्माण की खुली पोल: पहली ही बरसात में क्षतिग्रस्त हुई NH-507 की सुरक्षा दीवार, मरोड़-बडेथी सड़क पर मंडराया खतरा  
 

नैनबाग (शिवांश कुंवर)- दिल्ली-यमुनोत्री राष्ट्रीय राजमार्ग-507 पर मरोड़ क्षेत्र में हाल ही में निर्मित सुरक्षा दीवार के क्षतिग्रस्त होने से लोक निर्माण विभाग की मरोड़-बडेथी सड़क पर भी खतरा मंडराने लगा है। स्थानीय स्तर पर दीवार के निर्माण की गुणवत्ता को लेकर सवाल उठने लगे हैं।
बताया जा रहा है कि हाल ही में बनाई गई सुरक्षा दीवार एक बरसात भी नहीं झेल पाई और क्षतिग्रस्त हो गई। ऐसे में सवाल उठना स्वाभाविक है कि निर्माण कार्य में गुणवत्ता के मानकों का कितना पालन किया गया और विभागीय अधिकारियों ने निर्माण कार्य की निगरानी किस स्तर पर की।

 


वहीं राष्ट्रीय राजमार्ग-507 पर जगह-जगह मलबा पड़ा होने से आवाजाही भी प्रभावित हो रही है। स्थानीय लोगों का कहना है कि यदि समय रहते मलबा नहीं हटाया गया और क्षतिग्रस्त दीवार की मरम्मत नहीं की गई तो आने वाले समय में सड़क को और नुकसान पहुंच सकता है।
अब सवाल यह है कि आखिर विभाग अपनी जिम्मेदारी कब समझेगा? सड़क सुरक्षा और सरकारी निर्माण कार्यों की गुणवत्ता को लेकर जिम्मेदार अधिकारियों को जवाबदेही तय करनी होगी।
इस संबंध में राष्ट्रीय राजमार्ग के अधिशासी अभियंता  मनोज रावत ने कहा कि मामले का संज्ञान लिया गया है और जल्द ही कार्य शुरू कर दिया जाएगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!