कमांद में एबीवीपी की गायत्री जड़धारी बनीं अध्यक्ष
कमांद में एबीवीपी की गायत्री जड़धारी बनीं अध्यक्ष
कमांद (सुनील जुयाल)- विकासखंड थौलधार के राजकीय महाविद्यालय कमांद में छात्र संघ चुनाव में अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद ने अपना परचम लहराया। छात्र संघ चुनाव में गायत्री जड़धारी अध्यक्ष,आरती महासचिव, कोषाध्यक्ष कावेरी, सहसचिव आंचल लाम्बा,महाविद्यालय प्रतिनिधि ऋषिका निर्विरोध निर्वाचित घोषित हुए।

अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के छात्र छात्राओं ने ढोल नगाड़ों की धुन पर जीत का जस्न मनाया। विद्यालय की प्राचार्या डॉ गौरी सेवक, चुनाव अधिकारी मनोज कुमार एवं विधालय स्टाफ ने समस्त पदाधिकारियों को निर्वाचित पदों की शपथ दिलाई।

इस अवसर पर महाविद्यालय के समस्त अध्यापक गण एवं थौलधार भाजपा मंडल अध्यक्ष रामचंद्र खंडूड़ी, महाविद्यालय पीटीए अध्यक्ष सोहनलाल थपलियाल, पूर्व व्यापार मंडल अध्यक्ष कमांद गंभीर सिंह जरधारी,एवं विधालय के छात्र छात्राएं मौजूद रहें।
