उत्तराखंड

गोरखा डेमोक्रेटिक फ्रंट का भाजपा में विलय, 27 में हैट्रिक का शुभ संकेत : भट्ट

गोरखा डेमोक्रेटिक फ्रंट का भाजपा में विलय, 27 में हैट्रिक का शुभ संकेत : भट्ट

भाजपा ने मौन रख नेपाल हादसे पर दी श्रद्धांजलि, पीड़ितों की यथा संभव मदद की अपील की 

मोदी, धामी के विकास और सनातन प्रतिबद्धता ने विलय के लिए किया प्रेरित: शाही

देहरादून

नेताओं, कार्यकर्ताओं से आगे बढ़ते हुए भाजपा विस्तार का सिलसिला क्षेत्रीय दलों के विलय के साथ नए पड़ाव से आगे बढ़ गया है। इसी क्रम में गोरखा समुदायों के राजनीतिक दल गोरखा डेमोक्रेटिक फ्रंट ने भगवा परचम थाम, भाजपा की हैट्रिक का संकल्प लिया। इस दौरान नेपाल में हुईं प्राकृतिक आपदा में हुई जनहानि पर श्रद्धांजलि देकर, पीड़ितों के लिए यथा संभव मदद की अपील की।

पार्टी मुख्यालय में हुए इस कार्यक्रम में गोरखा डेमोक्रेटिक फ्रंट के केंद्रीय अध्यक्ष सूर्य विक्रम शाही ने भाजपा प्रदेश अध्यक्ष एवं राज्यसभा सांसद श्री महेंद्र भट्ट को औपचारिक विलय पत्र सौंपा। जिसके बाद प्रदेश अध्यक्ष एवं प्रदेश महामंत्री कुंदन परिहार ने शाही एवं उनके साथ आए फ्रंट के पदाधिकारियों को पार्टी का पटका पहनाकर सदस्यता दिलाई।

इस अवसर पर प्रदेश अध्यक्ष भट्ट ने गोरखा डेमोक्रेटिक फ्रंट के विलय का स्वागत करते हुए, पार्टी संगठन की दृष्टि से इसे एक और महत्वपूर्ण कदम बताया। उन्होंने कहा कि पिछली बार के चुनाव में भी हमें फ्रंट का सीधा समर्थन मिला था और उससे पहले फ्रंट स्वतः अनेकों विधानसभाओं में सक्रियता से चुनावों में भाग लिया है। लिहाजा इस बार आपका विलय भाजपा को अधिक मजबूती प्रदान करेगा। क्यूंकि बड़ी संख्या में जब दूसरे दलों के लोग पार्टी से जुड़ते हैं, तो पार्टी को शक्ति भी प्राप्त होती है।
उन्होंने गोरखा फ्रंट के निर्णय को राज्य हित में बताते हुए कहा कि उत्तराखंड में भाजपा की तीसरी बार सरकार बनने में यह महत्वपूर्ण साबित होगा। साथ ही विश्वास दिलाया कि आपके मान-सम्मान की चिंता करना, दल के अध्यक्ष होने के नाते मेरा कर्तव्य है। लिहाजा पार्टी आप सबकी उपयोगिता को देखते हुए उचित सम्मान देगी और जहाँ-जहाँ आवश्यक लगेगा, आपका सहयोग लेंगे।

इस दौरान उन्होंने कल नेपाल में आई बड़ी त्रासदी पर दुख प्रकट करते हुए कहा कि प्रधानमंत्री जी और देश की तरफ से शोक संवेदना व्यक्त की गई है। जिन तमाम लोगों ने वहां जान गंवाई है, ऐसे सभी लोगों के परिवारों के प्रति हमारी भी संवेदना है। जो घायल लोग हैं, उनको ईश्वर जल्दी उनको स्वस्थ करे। भारत की तरफ से बड़ी संख्या में राहत सामग्री नेपाल भेजी गई है और हमारी भी कोशिश होगी गोरखा डेमोक्रेटिक फ्रंट के माध्यम से पार्टी राहत राशि एकत्र करना। जिसें धामी सरकार के माध्यम से नेपाल की मदद के लिए दिया जाएगा।

इस अवसर पर पार्टी विलय कराते समय सूर्य विक्रम शाही ने कहा कि हमने अपने कार्यकर्ताओं से विचार करके यह पाया कि मुद्दे एक ही हैं, विचार एक ही हैं। लिहाजा देश और उत्तराखंड के विकास की मंशा से आज गोरखा डेमोक्रेटिक फ्रंट, भारतीय जनता पार्टी में विलय कर रही है। विलय पत्र का जिक्र करते हुए उन्होंने कहा कि वर्तमान में देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और उत्तराखंड के मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी के नेतृत्व में हो रहे विकास कार्यों और संगठन के विचारों से प्रभावित होकर, हम अपने गोरखा डेमोक्रेटिक फ्रंट का विलय भारतीय जनता पार्टी में कर रहे हैं। उन्होंने उम्मीद जताई कि पार्टी में विलय से हमें समाज में अपने-अपने सामाजिक दायित्वों का निर्वहन करने और देवभूमि उत्तराखंड की सेवा करने के अधिक अवसर प्रदान होंगे। हमारी नीति एक है, विचार एक है, इस भाव के साथ हमने आज पूरी पार्टी का विलय भाजपा में किया है। उन्होंने विश्वास दिलाया कि जिस अपेक्षा के साथ आपने आज भाजपा में पार्टी का विलय किया है, हम उन अपेक्षाओं पर खरा उतरने का प्रयास करेंगे। प्रदेश के लगभग 10 लाख गोरखा समुदाय से जुड़े मतदाता एकमत होकर राज्य के विकास के लिए भाजपा के पक्ष में खड़े होंगे। देहरादून, ऋषिकेश, उत्तरकाशी, पिथौरागढ़ की अनेकों सीटों में भाजपा की एकतरफा जीत में मददगार साबित होंगे।

शाही के साथ आज पार्टी का दामन थामने वालों में एडवोकेट आर बी नेपाली, उपाध्यक्ष, गोरखा डेमोक्रेटिक फ्रंट, प्रेम सिंह क्षेत्री, सेक्रेटरी गोरखा डेमोक्रेटिक फ्रंट,
इंजीनियर मेघ बहादुर थापा पूर्व महाप्रबंधक यूजीवीएल, इंद्रेश उपाध्याय पूर्व डीएफओ, शुभवंती उपाध्याय पूर्व ज्येष्ठ ब्लॉक प्रमुख रायपुर, श्री ललित थापा प्रमुख थे।

इस कार्यक्रम में नेपाल महात्रासदी में मृत लोगों के प्रति संवेदना प्रकट करते हुए पार्टी द्वारा एक मिनट का मौन भी रखा गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!