रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रमों के साथ संपन्न हुआ प्रथम हटवाल गांव महोत्सव
रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रमों के साथ संपन्न हुआ प्रथम हटवाल गांव महोत्सव
गांवों की संस्कृति और परंपराओं के संरक्षण में महोत्सवों की अहम भूमिका- संजय नेगी
थत्यूड़/सकलाना- जौनपुर ब्लॉक के सकलाना क्षेत्र स्थित ग्राम पंचायत हटवाल गांव में आयोजित प्रथम हटवाल गांव महोत्सव रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रमों और रिले दौड़ के साथ संपन्न हुआ। महोत्सव का उद्देश्य गांव की संस्कृति, भाषा और परंपराओं को बढ़ावा देने के साथ छात्र-छात्राओं की प्रतिभाओं को मंच प्रदान करना रहा। कार्यक्रम का शुभारंभ दीप प्रज्ज्वलन और सरस्वती वंदना के साथ मुख्य अतिथि अन्य पिछड़ा वर्ग आयोग के अध्यक्ष संजय नेगी, सरिता रावत, बिजेंद्र सिंह भगत, मंदिर समिति अध्यक्ष हुकम सिंह हटवाल और ग्राम प्रधान करिश्मा देवी ने संयुक्त रूप से किया।

रिले दौड़ की विभिन्न आयु वर्गों की प्रतियोगिताओं में अंडर-10 वर्ग में वरुण प्रथम, अंकुश द्वितीय और ऋषभ तृतीय रहे। वहीं अंडर-14 में प्रियाशी प्रथम, दिव्या द्वितीय और पावनी तृतीय तथा अंडर-17 में आरुषी प्रथम, कोमल द्वितीय और सपना तृतीय स्थान पर रहीं। महोत्सव में स्वरोजगार के क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य करने के लिए अंजली हटवाल और हाईस्कूल में ग्राम स्तर पर सर्वोच्च अंक प्राप्त करने वाली आंचल को सम्मानित किया गया।
मुख्य अतिथि संजय नेगी ने कहा कि इस तरह के आयोजनों से गांव की संस्कृति और सभ्यता को संरक्षित करने में मदद मिलती है। विशिष्ट अतिथि बिजेंद्र सिंह भगत और हुकम सिंह हटवाल ने कहा कि ऐसे महोत्सव ग्रामीण प्रतिभाओं को आगे बढ़ने का अवसर देते हैं। कार्यक्रम की अध्यक्ष ग्राम प्रधान करिश्मा देवी ने कहा कि इस तरह के आयोजन समय-समय पर होने चाहिए, ताकि छात्र-छात्राओं को अपनी प्रतिभा प्रदर्शित करने के लिए बेहतर मंच मिल सके। कार्यक्रम संयोजक अनिल हटवाल ने बताया कि प्रथम हटवाल गांव महोत्सव का उद्देश्य गांव की संस्कृति, भाषा और छात्र-छात्राओं को मंच प्रदान करना है। उन्होंने कहा कि भविष्य में इस आयोजन को और व्यापक स्तर पर आयोजित किया जाएगा तथा समाज में उत्कृष्ट कार्य करने वाले लोगों को भी सम्मानित किया जाएगा। इस अवसर पर कमलेश सकलानी, दिनेश उनियाल, राजू नेगी, शूरवीर सिंह, सचिन हटवाल, बचन हटवाल, गुलाब सिंह, अनिता उनियाल, हेमा रावत, गुड्डी रौतेला, यशु उनियाल, मतेन्द्र संगीत कठैत, कविता बहुगुणा सिंह, रोहित सिंह, अंशुल हटवाल, सतेन्द्र, महेश, कमान सिंह, नवीन सिंह, नीतिन सहित बड़ी संख्या में ग्रामीण, मातृशक्ति और युवा शक्ति मौजूद रही।
