उत्तराखंडधनोल्टीनैनबाग

नैनबाग में कूड़ा निस्तारण को लेकर प्रशासन सख्त, जिला पंचायत ने दिए तत्काल कार्रवाई के निर्देश 

नैनबाग में कूड़ा निस्तारण को लेकर प्रशासन सख्त, जिला पंचायत ने दिए तत्काल कार्रवाई के निर्देश 

 

नैनबाग (शिवांश कुंवर)- नैनबाग में लंबे समय से कूड़ा निस्तारण की समस्या को लेकर की गई शिकायत के बाद अब जिला पंचायत टिहरी गढ़वाल ने मामले का संज्ञान लेते हुए संबंधित अधिकारियों एवं कर्मचारियों को तत्काल कूड़ा उठान एवं निस्तारण की कार्रवाई सुनिश्चित करने के निर्देश दिए हैं।
जिला पंचायत टिहरी गढ़वाल के अपर मुख्य अधिकारी की ओर से 18 अगस्त 2026 को जारी पत्र में बताया गया कि ग्राम परोगी, जौनपुर निवासी राजेश सिंह सजवाण द्वारा तहसील दिवस में नैनबाग में कूड़ा निस्तारण नहीं होने की शिकायत की गई थी। शिकायत के बाद जिला पंचायत ने संबंधित सफाई ठेकेदार को निर्देशित किया कि कूड़ा वाहन के रोस्टर के अनुसार जिला पंचायत अथवा विकासखंड कार्यालय के कूड़ा वाहन के माध्यम से संबंधित स्थान से कूड़ा उठाकर उसका निस्तारण किया जाए।
पत्र में ग्रामीण बाजार नैनबाग में साफ-सफाई व्यवस्था पूर्ण करने तथा कार्रवाई के फोटो/वीडियो जिला पंचायत के सफाई-सफाई ग्रुप में भेजने के निर्देश भी दिए गए हैं। साथ ही कार्रवाई में किसी भी प्रकार की उदासीनता नहीं बरतने की स्पष्ट हिदायत दी गई है।

राजेश सिंह सजवाण की पहल लाई रंग 

नैनबाग की सफाई व्यवस्था को लेकर आवाज उठाने वाले राजेश सिंह सजवाण के प्रयासों के बाद जिला पंचायत स्तर से कार्रवाई के निर्देश जारी किये,स्थानीय लोगों का कहना है कि सार्वजनिक स्थानों पर कूड़ा जमा होने से बाजार की स्वच्छता और पर्यावरण प्रभावित हो रहा था। ऐसे में शिकायत के बाद प्रशासन द्वारा मामले को गंभीरता से लेना सकारात्मक कदम है। राजेश सजवाण का कहना है की अब देखना होगा कि जिला पंचायत के निर्देश धरातल पर कितनी तेजी से लागू होते हैं और नैनबाग बाजार को नियमित कूड़ा निस्तारण की सुविधा कब तक मिलती है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!