अल्मोड़ा में मकान ढहने से तीन की मौत, SDRF ने मलबे से शव किए बरामद
अल्मोड़ा में मकान ढहने से तीन की मौत, SDRF ने मलबे से शव किए बरामद
अल्मोड़ा के सोमेश्वर थाना क्षेत्र के ग्राम वडयूडा में आज सुबह मकान ढहने से बड़ा हादसा हो गया। सूचना मिलते ही सरियापानी पोस्ट से उपनिरीक्षक पंकज डंगवाल के नेतृत्व में SDRF टीम घटनास्थल के लिए रवाना हुई।
रास्ते में करीब 3 किलोमीटर पहले मलबा आने से सड़क बंद थी, जिसके बाद टीम पैदल ही रेस्क्यू उपकरणों के साथ मौके पर पहुंची। स्थानीय लोगों, फायर सर्विस और पुलिस के साथ मिलकर चलाए गए सर्च अभियान में मलबे से तीन शव बरामद किए गए।
मृतकों की पहचान प्रेमा देवी (42), कल्पना आर्या (19) और मनीष कुमार (18) के रूप में हुई है। वहीं, गुलाब राम मकान के बाहर बने कमरे में सो रहे थे और हादसे के दौरान सुरक्षित बाहर निकल आए।
SDRF ने शवों को अग्रिम कार्रवाई के लिए जिला पुलिस के सुपुर्द कर दिया।
