उत्तरकाशीउत्तराखंड

गंगोत्री राष्ट्रीय राजमार्ग पर वीरपुर डुंडा बाजार में जलभराव, BRO और ठेकेदार की लापरवाही से जनता बेहाल

गंगोत्री राष्ट्रीय राजमार्ग पर वीरपुर डुंडा बाजार में जलभराव, BRO और ठेकेदार की लापरवाही से जनता बेहाल

उत्तरकाशी

​गंगोत्री राष्ट्रीय राजमार्ग (NH-34) पर स्थित वीरपुर डुंडा बाजार में प्रशासनिक लापरवाही और अधिकारियों की आपसी खींचतान के कारण स्थानीय लोगों का जीना मुहाल हो चुका है। हल्की बारिश शुरू होते ही पूरा एनएच-34 जलमग्न हो जाता है। जल निकासी की उचित व्यवस्था न होने से सड़क का गंदा पानी और कीचड़ सीधे दुकानों व मकानों में घुस रहा है, जिससे व्यापारियों और स्थानीय निवासियों को हर बारिश में भारी परेशानी का सामना करना पड़ता है।कई बार व्यापार मंडल द्वारा भी इस मुद्दे को लेकर मौखिक व लिखित पत्र दिया गया. साथ ही पिछले दो माह पहले भी लिखित पत्र फिर से दिया गया. तभी भी अभी तक इस पर कोई कार्य नहीं किया गया.

​ 20-25 दिन पहले NH पर बना गड्डा 

वीरपुर मुख्य बाजार में सड़क किनारे बने मुख्य नारदाने (नाले) के ऊपर पिछले 20 से अधिक दिनों से एक बड़ा हॉल (गड्ढा) बना हुआ है। नाला पूरी तरह ब्लॉक और चोक होने के कारण पानी की निकासी रुक गई है। नाले का पानी सड़क पर बहने से एनएच-34 की हालत लगातार खस्ता होती जा रही है और हादसों का खतरा बना हुआ है।

​ जिम्मेदारी से झाड़ा पल्ला 

BRO, ठेकेदार और मकान मालिक के बीच फंसी जनता
जब स्थानीय लोगों ने इस गंभीर समस्या को लेकर बीआरओ (BRO) के कमांडर से वार्ता की, तो उन्होंने सीधे तौर पर एनएच (NH) के ठेकेदार पर जिम्मेदारी डालते हुए अपना पल्ला झाड़ लिया। वहीं, जब इस संबंध में ठेकेदार से बात की गई, तो उसने स्थानीय भवन मालिक पर आरोप मढ़कर अपनी जिम्मेदारी से किनारा कर लिया।​अधिकारियों और ठेकेदारों के इस ढुलमुल रवैये तथा एक-दूसरे पर दोषारोपण की नीति के कारण पिछले तीन हफ्तों से समस्या जस की तस बनी हुई है।

​ जनता की मांग, तुरंत हो कार्रवाई

व्यापारियों और ग्रामीणों का कहना है कि यदि शीघ्र ही इस ब्लॉक नारदाने को साफ कर सड़क की मरम्मत नहीं की गई, तो वे जिलाधिकारी उत्तरकाशी से इस मामले में हस्तक्षेप कर लापरवाह अधिकारियों और ठेकेदार पर सख्त कार्रवाई करने की मांग करेंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!