एएचटीयू और कोतवाली उत्तरकाशी ने स्कूली बच्चों को किया महिला सुरक्षा व साइबर अपराध के प्रति जागरूक
एएचटीयू और कोतवाली उत्तरकाशी ने स्कूली बच्चों को किया महिला सुरक्षा व साइबर अपराध के प्रति जागरूक
उत्तरकाशी- पुलिस अधीक्षक उत्तरकाशी कमलेश उपाध्याय के निर्देशन में मानव तस्करी, महिला एवं बाल अपराधों की प्रभावी रोकथाम और जन जागरूकता बढ़ाने के उद्देश्य से उत्तरकाशी पुलिस द्वारा लगातार जन जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे है।
इसी क्रम में ए.एच.टी.यू. व कोतवाली उत्तरकाशी की टीम द्वारा राजकीय इंटर कॉलेज फोल्ड धनारी, डुण्डा में जन जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम के दौरान स्कूली छात्र-छात्राओं को महिला अपराध, बाल भिक्षावृत्ति, मानव तस्करी, साइबर अपराध एवं नशा उन्मूलन और आपातकालीन न. 112, चाईल्ड हेल्पलाइन न. 1098 के संबंध में जागरूक करते हुए महत्वपूर्ण जानकारी दी गई।
पुलिस टीम द्वारा छात्र-छात्राओं को मानव तस्करी एवं साइबर अपराध के संभावित खतरों की पहचान, सुरक्षित व्यवहार एवं संदिग्ध परिस्थितियों में बरती जाने वाली सावधानियों के संबंध में विस्तृत जानकारी दी गई। सोशल मीडिया पर बच्चों को विभिन्न प्रकार के प्रलोभनों से सावधान रहने तथा किसी संदिग्ध व्यक्ति, गतिविधि की जानकारी तत्काल पुलिस को देने हेतु प्रेरित किया गया।
