शिक्षक दिवस पर स्व. जसपाल राणा को किया याद, शिक्षकों का हुआ सम्मान
शिक्षक दिवस पर स्व. जसपाल राणा को किया याद, शिक्षकों का हुआ सम्मान
नैनबाग (शिवांश कुंवर)। तहसील नैनबाग क्षेत्र स्थित देवांशी पब्लिक स्पोर्ट्स हाईस्कूल में शिक्षक दिवस के अवसर पर कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में विद्यालय के संस्थापक एवं पूर्व खेल मंत्री नारायण सिंह राणा मुख्य अतिथि उपस्थित रहे।
शिक्षक दिवस के अवसर पर विद्यालय के शिक्षक-शिक्षिकाओं एवं छात्र-छात्राओं ने पद्मश्री एवं द्रोणाचार्य पुरस्कार से सम्मानित स्वर्गीय जसपाल राणा को श्रद्धांजलि अर्पित कर उन्हें भावपूर्ण स्मरण किया। इस दौरान उनके खेल एवं शिक्षा के क्षेत्र में योगदान को याद करते हुए छात्र-छात्राओं को उनके जीवन से प्रेरणा लेने का संदेश दिया गया।
इस अवसर पर नारायण सिंह राणा ने कहा कि शिक्षक समाज और राष्ट्र निर्माण की सबसे महत्वपूर्ण कड़ी हैं। शिक्षक केवल विद्यार्थियों को किताबी ज्ञान ही नहीं देते, बल्कि उनके व्यक्तित्व और भविष्य को दिशा देने का कार्य करते हैं। उन्होंने कहा कि स्वर्गीय जसपाल राणा ने खेल जगत में अपनी प्रतिभा और अनुशासन से क्षेत्र एवं देश का नाम रोशन किया। उनका जीवन युवा पीढ़ी के लिए प्रेरणास्रोत है और उनके आदर्शों को आगे बढ़ाना ही उनके प्रति सच्ची श्रद्धांजलि होगी।
कार्यक्रम के दौरान विद्यालय परिवार की ओर से शिक्षकों के प्रति सम्मान व्यक्त किया गया। छात्र-छात्राओं ने विभिन्न प्रस्तुतियों के माध्यम से शिक्षक दिवस की शुभकामनाएं दीं। कार्यक्रम में विद्यालय के शिक्षक-शिक्षिकाओं, छात्र-छात्राओं सहित अभिभावक एवं अन्य लोग मौजूद रहे।
