पहाड़ी प्रीमियम लीग: जौनपुर रॉयल्स टीम का हुआ ऐलान, चार मालिकों के साथ मजबूत टीम मैनेजमेंट तैयार
पहाड़ी प्रीमियम लीग: जौनपुर रॉयल्स टीम का हुआ ऐलान, चार मालिकों के साथ मजबूत टीम मैनेजमेंट तैयार
नैनबाग (शिवांश कुंवर)- 20 अक्टूबर से 25 अक्टूबर तक आगामी क्रिकेट टूर्नामेंट को लेकर जौनपुर रॉयल्स टीम का ऐलान किया गया है। टीम को मजबूत स्वरूप देने के लिए चार मालिकों के साथ टीम मैनेजमेंट, आइकन प्लेयर और मेंनटोर की जिम्मेदारियां भी तय की गई हैं।
जौनपुर रॉयल्स के ओनर के रूप में प्रवीण चौहान, मनमोहन सिंह रावत, कुलदीप कंडारी और रोहन रावत को शामिल किया गया है। वहीं मंजीत रावत को टीम का आइकन प्लेयर बनाया गया है।
टीम के मैनेजमेंट की जिम्मेदारी अरुण बडोनी को सौंपी गई है, जबकि सुरजीत रावत टीम के मेंनटोर की भूमिका निभाएंगे।
पोस्टर के अनुसार प्रतियोगिता ऑक्शन आधारित टूर्नामेंट होगी, जिसमें बेहतर खिलाड़ियों को एक मंच पर लाने के साथ फेयर प्ले और मजबूत खेल पर जोर दिया जाएगा।
जौनपुर रॉयल्स की घोषणा के साथ ही क्रिकेट प्रेमियों में टूर्नामेंट को लेकर उत्सुकता बढ़ गई है। टीम के मजबूत मैनेजमेंट और खिलाड़ियों के चयन के बाद मैदान पर जौनपुर रॉयल्स के प्रदर्शन पर सभी की नजरें रहेंगी।
