उत्तराखंडदेहरादून

मां भद्रकाली आश्रम में श्रीमद्भागवत कथा का हुआ समापन

 

 

मां भद्रकाली आश्रम में श्रीमद्भागवत कथा का हुआ समापन

नैनबाग (शिवांश कुंवर)

कैंपटी क्षेत्र के सिया गाँव स्थित मां भद्रकाली आश्रम में श्रीकृष्ण जन्माष्टमी के पावन अवसर पर आयोजित श्रीमद्भागवत कथा का सोमवार को विधिवत समापन हुआ। कथा का आयोजन 1 से 7 सितंबर 2026 तक किया गया, जिसमें प्रतिदिन दोपहर 12 बजे से शाम 4 बजे तक श्रद्धालुओं ने कथा का श्रवण किया।

कथा का वाचन संत श्री लवदास जी महाराज ने किया। सात दिनों तक चले धार्मिक आयोजन में क्षेत्र के विभिन्न गांवों से बड़ी संख्या में श्रद्धालु पहुंचे और श्रीमद्भागवत कथा का श्रवण कर धर्मलाभ अर्जित किया।

आयोजकों के अनुसार कथा के दौरान भगवान श्रीकृष्ण की लीलाओं, भक्ति, धर्म और सदाचार से जुड़े प्रसंगों का वर्णन किया गया। कथा के अंतिम दिन श्रद्धालुओं ने भक्ति भाव के साथ कार्यक्रम में भाग लिया और कथा समापन पर संत-महात्माओं का आशीर्वाद प्राप्त किया।

कार्यक्रम का आयोजन समस्त मां भद्रकाली आश्रम, सिया कैंपटी, उत्तराखंड की ओर से किया गया। आयोजन में सहयोग देने वाले श्रद्धालुओं एवं क्षेत्रवासियों का आयोजकों ने आभार व्यक्त किया। इस अवसर पर संत शंकर महाराज जी उपस्थिति रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!