उत्तराखंडनैनबाग

घोड़ाखुरी में शरदकालीन खेल प्रतियोगिता का आयोजन

घोड़ाखुरी में शरदकालीन खेल प्रतियोगिता का आयोजन

नैनबाग (शिवांश कुंवर)- ग्राम पंचायत मोगी के अंतर्गत राजकीय उच्च उत्कृष्ट इंटर कॉलेज घोड़ाखुरी में दो दिवसीय शरदकालीन खेल प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता का शुभारंभ प्रधानाचार्य प्रशान्त सिंह बिष्ट ने किया।

प्रतियोगिता में क्षेत्र के प्राथमिक एवं उच्च प्राथमिक विद्यालयों के छात्र-छात्राओं ने कबड्डी, दौड़ सहित विभिन्न खेल स्पर्धाओं में बढ़-चढ़कर प्रतिभाग किया। बच्चों ने शानदार खेल प्रतिभा और उत्साह का प्रदर्शन किया।

 


प्रतियोगिता में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले खिलाड़ियों को सम्मानित किया गया। आयोजन का उद्देश्य ग्रामीण क्षेत्र के बच्चों में खेल प्रतिभा को बढ़ावा देना और उनमें प्रतिस्पर्धा की भावना विकसित करना रहा।
प्रतियोगिता का समापन 11 सितंबर 2026 को हुआ। आयोजन में शिक्षक, जनप्रतिनिधि एवं क्षेत्र के गणमान्य लोग मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!