रुद्रगैरा शिखर पर सैट एक्सपेड्स की ऐतिहासिक सफलता, 5,819 मीटर ऊंची चोटी पर वर्षा ऋतु के बाद प्रथम सफल आरोहण
रुद्रगैरा शिखर पर सैट एक्सपेड्स की ऐतिहासिक सफलता, 5,819 मीटर ऊंची चोटी पर वर्षा ऋतु के बाद प्रथम सफल आरोहण
9 पर्वतारोहियों ने रचा गौरवशाली इतिहास
उत्तरकाशी
उत्तराखंड के गंगोत्री क्षेत्र में स्थित 5,819 मीटर ऊंचे रुद्रगैरा शिखर पर शिवा एडवेंचर ट्रेक एंड टूर (सैट एक्सपेड्स) के पर्वतारोहण दल ने सफलतापूर्वक आरोहण कर महत्वपूर्ण उपलब्धि हासिल की। 9 सितंबर 2026 को दल ने रुद्रगैरा शिखर पर पहुंचकर इस अभियान को सफल बनाया। यह वर्षा ऋतु के बाद रुद्रगैरा शिखर का प्रथम सफल आरोहण रहा।
4 सितंबर को गंगोत्री से शुरू हुआ अभियान
रुद्रगैरा पर्वतारोहण अभियान की शुरुआत 4 सितंबर 2026 को गंगोत्री से हुई। सैट एक्सपेड्स के पर्वतारोहण दल ने गंगोत्री से अपनी यात्रा प्रारंभ की और प्रथम चरण में गंगोत्री से नाला कैंप तक.अगले दिन दल ने नाला कैंप से रुद्रगैरा आधार शिविर तक की पर्वतीय यात्रा पूरी की। आधार शिविर पहुंचने के बाद पर्वतारोहियों ने शिखर आरोहण की तैयारियां शुरू कीं। कठिन पर्वतीय परिस्थितियों के बीच दल ने अपने अभियान को आगे बढ़ाया।
9 सितंबर को रुद्रगैरा शिखर पर सफल हुआ आयोजन
5,819 मीटर की ऊंचाई पर स्थित रुद्रगैरा शिखर तक पहुंचना पर्वतारोहियों के लिए एक महत्वपूर्ण उपलब्धि रही। वर्षा ऋतु के बाद इस शिखर का प्रथम सफल आरोहण पूरा कर दल ने साहसिक पर्वतारोहण के क्षेत्र में अपनी क्षमता और समर्पण का परिचय दिया।साहसिक पर्यटन और पर्वतारोहण के क्षेत्र में सैट एक्सपीडिशन्स’ की टीम ने एक और बड़ी उपलब्धि अपने नाम की है। टीम ने समुद्र तल से 5,819 मीटर (लगभग 19,091 फीट) की ऊंचाई पर स्थित रुद्रागैरा पर्वत पर सफलतापूर्वक चढ़ाई पूरी की।
इस चुनौतीपूर्ण अभियान में तेलंगाना और गुजरात समेत देश के विभिन्न राज्यों से आए पर्वतारोहियों ने हिस्सा लिया।
अभियान की जानकारी देते हुए तेलंगाना राज्य के पर्वतारोही महिपाल रेड्डी ने बताया कि उनकी टीम ने गंगोत्री से अपनी पैदल यात्रा शुरू की थी। इसके बाद टीम नाला कैंप होते हुए रुद्रागैरा बेस कैंप पहुँची और फिर कठिन मौसम व दुर्गम रास्तों को पार करते हुए शिखर को फतह किया।
उत्तरकाशी जनपद के विश्वप्रसिद्ध गंगोत्री नेशनल पार्क क्षेत्र में साहसिक पर्यटन और पर्वतारोहण के तहत सेट एक्सपीड्स की टीम ने समुद्र तल से 5,819 मीटर की चुनौतीपूर्ण ऊंचाई पर स्थित रुद्रगैरा पीक पर अपनी क्लाइंबिंग पूरी की।
अभियान के दौरान टीम को हिमालय के कठिन और विषम परिस्थितियों का सामना करना पड़ा। रुद्रगैरा पीक के बेहद करीब पहुंचकर टीम के सदस्यों ने बताया कि वे अपनी मंजिल और मुख्य चोटी से महज 100 से 200 मीटर की दूरी पर थे।
सुबह साफ था मौसम, बाद में ‘व्हाइट आउट’ ने बढ़ाई चुनौती
पर्वतारोहियों के अनुसार अभियान की शुरुआत के समय सुबह मौसम एकदम साफ था, लेकिन जैसे-जैसे टीम ऊपर की ओर बढ़ी, मौसम ने मिजाज बदल लिया। कुछ ही देर में पूरी घाटी और पर्वत श्रृंखलाएं घने कोहरे तथा बर्फ की चादर में लिपट गईं, जिससे चारों तरफ ‘व्हाइट आउट’ की स्थिति बन गई और दृश्यता नाममात्र की रह गई।
मुश्किलों के बीच टीम का शानदार तालमेल
चुनौतीपूर्ण मौसम के बावजूद टीम के सदस्यों का हौसला डिगा नहीं। टीम के कुछ सदस्य आगे का रास्ता तय कर चुके थे, जबकि अन्य साथी सुरक्षित रूप से एक-दूसरे का इंतजार करते हुए और बैकअप बनाकर आगे बढ़े। टीम में संदीप और पीटर सहित अन्य अनुभवी पर्वतारोही शामिल रहे, जिन्होंने विपरीत परिस्थितियों में भी एक-दूसरे का साथ देकर सुरक्षा मानकों का पालन करते हुए इस अभियान को सफलतापूर्वक आगे बढ़ाया।
गंगोत्री नेशनल पार्क का यह रुद्रगैरा ट्रेक/एक्सपीडिशन अपनी कठिन चढ़ाई, ढलानों और अप्रत्याशित मौसम के लिए जाना जाता है। साट एक्सपीड्स की इस कामयाबी से क्षेत्र में पर्वतारोहण और साहसिक गतिविधियों को एक नई दिशा मिलेगी। सेट एक्सपीड्स’ की टीम ने समुद्र तल से 5,819 मीटर की चुनौतीपूर्ण ऊंचाई पर स्थित रुद्रगैरा पीकपर अपनी क्लाइंबिंग पूरी की।
गंगोत्री नेशनल पार्क का यह रुद्रगैरा ट्रेक/एक्सपीडिशन अपनी कठिन चढ़ाई, ढलानों और अप्रत्याशित मौसम के लिए जाना जाता है। साट एक्सपीड्स की इस कामयाबी से क्षेत्र में पर्वतारोहण और साहसिक गतिविधियों को एक नई दिशा मिलेगी।
सैट एक्सपेड्स की टीम जिसमे संदीप सेमवाल टीम ऑनर,प्रकाश ठाकुर गाइड,पीटर सेमवाल टीम लीडर व मक्खन सिँह सहायक कर्मचारी थे.
