उत्तराखंडटिहरी गढ़वाल

उत्तराखंड संस्कृत संस्थान की संस्कृत छात्र प्रतियोगिताएं 23 सितंबर से होगी शुरू   

 

 

उत्तराखंड संस्कृत संस्थान की संस्कृत छात्र प्रतियोगिताएं 23 सितंबर से होगी शुरू   

नैनबाग

उत्तराखंड संस्कृत संस्थान हरिद्वार की ओर से सत्र 2026-27 के लिए संस्कृत छात्र प्रतियोगिताओं का आयोजन किया जा रहा है। संस्कृत भाषा के प्रचार प्रसार संरक्षण संवर्धन और जन जागरूकता के उद्देश्य से आयोजित होने वाली प्रतियोगिताओं में ब्लॉक स्तर से लेकर राज्य स्तर तक छात्र अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन करेंगे।

 

जिला संयोजक शैलेंद्र दत्त डोभाल और सह संयोजक डॉ० चंद्रशेखर नौटियाल ने बताया कि प्रतियोगिता को तीन चरणों में आयोजित किया जाएगा। सबसे पहले ब्लॉक स्तर की प्रतियोगिताएं 23 और 24 सितंबर 2026 को आयोजित होगी, जिसके तहत जनपद के समस्त विकासखण्डों में यह प्रतियोगिता आयोजित की जाएगी। इसके बाद जिला स्तरीय प्रतियोगिता 7 एवं 8 अक्टूबर को पतंजलि गुरुकुलम मूल्याग्राम देवप्रयाग में आयोजित होगी। राज्य स्तरीय प्रतियोगिता 23 एवं 24 अक्टूबर को हरिद्वार में आयोजित होंगी।

राईका नैनबाग के प्रधानाचार्य डॉ० चंद्रशेखर नौटियाल ने बताया कि इस वर्ष जौनपुर विकासखंड की विकासखंड स्तरीय प्रतियोगिताएं सरदार सिंह रावत राजकीय आदर्श इंटर कॉलेज नैनबाग में आयोजित होगी। प्रतियोगिताओं को दो वर्गों में बांटा गया है। कनिष्ठ वर्ग एवं वरिष्ठ वर्ग कनिष्ठ वर्ग में कक्षा 6 से कक्षा 10 तक के समस्त छात्र- छात्राएं प्रतिभाग कर सकते हैं।

 

वरिष्ठ वर्ग में कक्षा 11 से स्नातकोत्तर तक के छात्र-छात्राएं भाग ले सकते हैं। यह प्रतियोगिता संस्कृत नाटक, संस्कृत समूह गान, संस्कृत समूह नृत्य, संस्कृतवाद विवाद, संस्कृत आशुभाषण, संस्कृत श्लोकोच्चारण कुल 6 विधाओं में आयोजित होगी। संस्कृत भाषा के प्रचार प्रसार, संरक्षण एवं संवर्धन के लिए प्रतियोगिता में समस्त राजकीय, अशासकीय ,निजी, केंद्रीय विद्यालय ,नवोदय विद्यालय, संस्कृत विद्यालय, सरस्वती विद्या मंदिर आदि समस्त विद्यालयों के छात्र-छात्राएं इसमें भाग ले सकते हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!