उत्तरकाशीउत्तराखंड

हर्षोल्लास के साथ मनाया गया राजा रघुराज का जागड़ा मेला 

 

 

 

 

हर्षोल्लास के साथ मनाया गया राजा रघुराज का जागड़ा मेला 

रोबिन वर्मा

डामटा -नौगांव ब्लॉक की गोडर पट्टी के 27 गांव के ग्रामीणों के आस्था के प्रतीक ईष्ट देवता राजा रघुनाथ का जागड़ा मेला ग्राम नौगांव गोड़र में बडे हर्षोल्लास के साथ मनाया गया । जागड़े मेले के अवसर पर मन्दिर परिसर में देव डोली के साथ पौराणिक लोक संस्कृति पर आधारित भव्य एवं आकर्षक सांस्कृतिक कार्यक्रम भी आयोजित किये गये ।नौगांव गोड़र पहुंचने पर ग्राम वासियों एवं उपस्थित जनसमुदाय ने अपार भक्तिभाव व धूप दीप के साथ देव डोली का भव्य स्वागत किया गया । तथा श्रद्धालुओ के लिए विशाल भण्डारे का भी आयोजन किया गया।इस मौके पर जागड़ा मेले में उमड़े श्रद्धालुओं ने देव डोली के दर्शन कर अपने ईष्ट देवता से क्षेत्र में सुख -शांति एवं समृद्धि बनाये रखने का आर्शीवाद लिया गया । तथा बड़े ही हर्षोल्लास से देव डोली के साथ नृत्य करते हुए अपनी पौराणिक लोक संस्कृति पर आधारित सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए गए। उसके बाद देव डोली का मन्दिर के गर्भ गृह में प्रवेश कराया गया। वही इस दौरान रात्रि संध्या में जिला पंचायत अध्यक्ष रमेश चौहान, धनोल्टी विधायक प्रीतम सिंह पवार, नगर पालिका अध्यक्ष बड़कोट विनोद डोभाल , पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष नारायण सिंह चौहान सहित अनेक जनप्रतिनिधि कार्यक्रम में पहुंचे, जिसमें सांस्कृतिक कार्यक्रम सहित अनेक लोक सांस्कृतिक कार्यक्रम हुए। इस मौके पर देव डोली के साथ देवता के माली गुरुप्रसाद गौड़, सुमित गौड़, स्याणा राजेन्द्र सिंह चौहान,त्रेपन सिंह रावत, ओम् प्रकाश नौटियाल,अतर सिंह रावत, हुकम सिंह चौहान,देवता के सभी ठाणी, पुजारी आदि कई लोग मौजूद रहे। मंगलवार को शुभ मुहूर्त में देव मालीयों,ठाणियों एवं पुजारियों द्वारा राजा रघुनाथ की देव डोली एवं मूर्तियो को धार्मिक अनुष्ठान व पूजा अर्चना के बाद मन्दिर के गर्भ गृह में स्थापित किया ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!