‘मावेरिक जसपाल’: भारतीय निशानेबाजी के महानायक जसपाल राणा की जीवन गाथा का भव्य विमोचन
‘मावेरिक जसपाल’: भारतीय निशानेबाजी के महानायक जसपाल राणा की जीवन गाथा का भव्य विमोचन
देहरादून (शिवांश कुंवर)
भारतीय खेल जगत के महान निशानेबाज एवं कोच जसपाल राणा के जीवन, उपलब्धियों और खेल के प्रति उनके योगदान को समर्पित पुस्तक ‘Marveric Jaspal’ का आज विशेष समारोह में विमोचन किया गया। पुस्तक को वरिष्ठ खेल संपादक S. Kannan ने लिखा है।
पुस्तक विमोचन समारोह में भारतीय खेल जगत की कई प्रमुख हस्तियों ने हिस्सा लिया। पीटी ऊषा,IOA President, Indian Olympic Association के CEO, Hockey India के अध्यक्ष Dilip Tirkey, विभिन्न खेल महासंघों के प्रतिनिधि तथा जसपाल राणा के परिवार के सदस्य उपस्थित रहे।

उनके परिवार से उनके पिता भूतपूर्व खेलमंत्री द्रोणाचार्य नारायण सिंह राणा द्रोणाचार्य सुभाष राणा (Paralympic शूटिंग कोच) सुषमा राणा (Comenwealth गेम्स गोल्ड medalist, देवांशी राणायुवराज राणा सहित राजा रणधीर के परिवारजन व खेल क्षेत्र से जुड़े अनेक लोगों ने उनकी स्मृतियों और योगदान को याद किया।
जसपाल राणा भारतीय निशानेबाजी के उन खिलाड़ियों में रहे जिन्होंने अंतरराष्ट्रीय मंच पर भारत का गौरव बढ़ाया और बाद में एक प्रशिक्षक के रूप में भी नई पीढ़ी के निशानेबाजों को तैयार किया। उनके निधन के बाद उनके खेल जीवन, व्यक्तित्व और भारतीय निशानेबाजी में योगदान को संजोने वाली यह पुस्तक उनके प्रति एक महत्वपूर्ण श्रद्धांजलि के रूप में सामने आई है।
समारोह में वक्ताओं ने कहा कि जसपाल राणा की कहानी केवल पदकों और उपलब्धियों की कहानी नहीं है, बल्कि समर्पण, अनुशासन, परिवार, खेल संस्कृति और आने वाली पीढ़ियों को प्रेरित करने की कहानी है।
‘Marvelous Jaspal’ के माध्यम से उनके जीवन और विरासत को दस्तावेज के रूप में संरक्षित करने का प्रयास किया गया है, ताकि आने वाली पीढ़ियां उनके संघर्ष, उपलब्धियों और भारतीय खेलों के प्रति उनके योगदान से प्रेरणा ले सकें।
खेल जगत की दिग्गज हस्तियों की मौजूदगी में हुआ यह विमोचन समारोह जसपाल राणा की अमर खेल विरासत को समर्पित एक भावपूर्ण अवसर बन गया।
