गंगोत्री धाम में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन पर तीर्थ पुरोहितों ने की विशेष पूजा-अर्चना
गंगोत्री धाम में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन पर तीर्थ पुरोहितों ने की विशेष पूजा-अर्चना
उत्तरकाशी – विश्व प्रसिद्ध धाम गंगोत्री में देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन के अवसर पर गंगा पुरोहित सभा की ओर से विशेष पूजा-अर्चना और गंगा आरती का आयोजन किया गया। इस दौरान तीर्थ पुरोहितों ने मां भगवती गंगा की धारा का विशेष पूजन एवं धारा आरती कर प्रधानमंत्री के स्वस्थ, कुशल और दीर्घायु जीवन के लिए प्रार्थना की।
इस पावन अवसर पर गंगा पुरोहित सभा के अध्यक्ष पंडित संजीव सेमवाल ने कहा
आज हमारे देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का जन्मदिन है। इस अवसर पर समस्त तीर्थ पुरोहितों की ओर से मां गंगा की विशेष पूजा, आरती और प्रार्थना संपन्न की गई। हम समस्त गंगोत्री वासी व देशवासी मां भगवती गंगा मैया से प्रार्थना करते हैं कि वह प्रधानमंत्री जी पर अपना आशीर्वाद बनाए रखें और उन्हें सदैव स्वस्थ व दीर्घायु रखें।
इस विशेष पूजन कार्यक्रम में गंगा पुरोहित सभा के सचिव माधवानंद सेमवाल, कोषाध्यक्ष पवन सेमवाल, सुनील सेमवाल, दीपक सेमवाल, गोवर्धन सेमवाल, राजेश सेमवाल, महेश सेमवाल, केशवानंद सेमवाल, कृष्णा नंद सेमवाल, भूपेन्द्र सेमवाल, संतोष सेमवाल सहित बड़ी संख्या में तीर्थ पुरोहित एवं श्रद्धालु उपस्थित रहे। कार्यक्रम का समापन ‘जय मां गंगे’ और ‘हर-हर गंगे’ के जयकारों के साथ हुआ।
