उत्तराखंडनैनबाग

नैनबाग में ब्लॉक स्तरीय शरद एवं शीतकालीन क्रीड़ा प्रतियोगिता आगाज 

 

नैनबाग में ब्लॉक स्तरीय शरद एवं शीतकालीन क्रीड़ा प्रतियोगिता आगाज 

 

नैनबाग (शिवांश कुंवर)

विकासखंड जौनपुर के नैनबाग स्थित सरदार सिंह रावत राजकीय इंटर कॉलेज के खेल मैदान में शुक्रवार को दो दिवसीय ब्लॉक स्तरीय शरद एवं शीतकालीन क्रीड़ा प्रतियोगिता का भव्य शुभारंभ हुआ। प्रतियोगिता का आयोजन 18 एवं 19 सितंबर 2026 को किया जा रहा है, जिसमें विकासखंड के विभिन्न विद्यालयों से छात्र-छात्राएं प्रतिभाग कर रहे हैं।
कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथियों द्वारा दीप प्रज्वलित एवं ध्वजारोहण कर किया गया। इसके बाद विभिन्न विद्यालयों से पहुंचे छात्र-छात्राओं ने अनुशासित ढंग से मार्च पास्ट प्रस्तुत कर अतिथियों को सलामी दी। छात्र-छात्राओं द्वारा सांस्कृतिक प्रस्तुतिया दी

 


कार्यक्रम के दौरान अपने गृह क्षेत्र के गौरव एवं पद्मश्री जसपाल राणा को श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए उन्हें याद किया गया। जसपाल राणा ने अपनी खेल प्रतिभा से क्षेत्र और उत्तराखंड का नाम देश-दुनिया में रोशन किया है तथा युवा खिलाड़ियों के लिए वे प्रेरणास्रोत हैं।
इस अवसर पर विद्यालयों से आए प्रतिभागियों में खेलों को लेकर खासा उत्साह देखने को मिला। प्रतियोगिता में विभिन्न खेल स्पर्धाओं में छात्र-छात्राएं अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन कर रहे हैं। आयोजन का उद्देश्य ग्रामीण क्षेत्र की खेल प्रतिभाओं को मंच प्रदान करना और विद्यार्थियों में खेल भावना, अनुशासन एवं प्रतिस्पर्धा की भावना को बढ़ावा देना है।
सुभाष राणा ने कहा—खेल प्रतिभाओं को आगे बढ़ाने की जरूरत
कार्यक्रम में सुभाष राणा ने कहा कि ग्रामीण क्षेत्रों में प्रतिभाओं की कोई कमी नहीं है। आवश्यकता है कि ऐसी प्रतियोगिताओं के माध्यम से बच्चों को अपनी प्रतिभा दिखाने के अवसर लगातार मिलते रहें। उन्होंने कहा कि खेल केवल प्रतियोगिता का माध्यम नहीं, बल्कि विद्यार्थियों के व्यक्तित्व विकास, अनुशासन और आत्मविश्वास को मजबूत करने का महत्वपूर्ण साधन भी हैं। उन्होंने सभी प्रतिभागी छात्र-छात्राओं को शुभकामनाएं देते हुए खेल भावना के साथ प्रतियोगिता में प्रतिभाग करने का आह्वान किया।

इस मौके पर पूर्व खेल मंत्री नारायण सिँह राणा,सुभाष राणा (राष्ट्रीय पैरालपिंक कोच ),मनमोहन सिँह (पूर्व नगर पालिका अध्यक्ष मसूरी),डॉ चंद्रशेखर नौटियाल (प्रधानाचार्य राइका नैनबाग), रामदयाल शाह (जिला पंचायत सदस्य),कुन्दन सिँह पंवार (उद्यान पंडित),दिनेश कैंतुरा,गोविंद नौटियाल,मनीषा चौहान (प्रधान टटोर नैनबाग),प्रदीप कवि (प्रधान सघठन अध्यक्ष),राजेश सजवाण,शरण सिँह पंवार, प्रताप चौहान,दिनेश तोमर,प्राथमिक एवं उच्च प्राथमिक शिक्षा विभाग, ब्लॉक समन्वयक एवं संकुल समन्वयकों सहित विभिन्न विद्यालयों के शिक्षक-शिक्षिकाएं एवं छात्र-छात्राएं मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!